चंदौली के कवि की देवरिया में मौत:रेल हादसे में गई जान, परिवार में मचा कोहराम; मामले की जांच में जुटी पुलिस

देवरिया के जीआरपी टाउन सेड नंबर दो पर एक दुखद रेल हादसे में चंदौली जिले के विकास खंड धानापुर क्षेत्र रामपुर दियां के निवासी कवि यादव की मौत हो गई। कवि यादव मुगलसराय से नेपाल की यात्रा कर रहे थे। घटना के समय कवि यादव के साथ चार अन्य यात्री भी थे। रेल के एक स्टेशन पर रुकने के दौरान कवि यादव उतरे और दुर्भाग्यवश हादसे का शिकार हो गए। कवि यादव अपने परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे। उनके पिता रामपति यादव किसान थे। परिवार में दो भाई थे, जिनमें से एक छोटा भाई मनोज यादव घर की देखभाल करता है। कवि यादव के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन देवरिया के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर