चंदा जुटाकर बेटे की लाश लेने आया पिता:बोले-अकेला सहारा था, वो भी नहीं रहा; झांसी में घर से 600Km दूर ट्रेन से गिरकर मरा
झांसी में ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। वो सिद्धार्थनगर का रहने वाला था। घर से 600Km दूर झांसी में प्राइवेट जॉब करता था। पिता के पास झांसी आकर इकलौते बेटे की लाश ले जाने के लिए पैसे नहीं थे। रोते हुए उसने गांव के लोगों को अपनी आपबीती बताई। कहा- अब आखरी बार भी अपने बेटे को देख नहीं पाउंगा। जैसे ही गांव वालों को घटना का पता चला। मदद के लिए पूरा गांव एकत्र हो गया। 23 हजार रुपए चंदा इकट्ठा करके पिता को दिए। तब जाकर वो रविवार को झांसी पहुंचे। बेटे की लाश काे देखकर वो बेहोश हो गए। साथियों ने ढांढ़स बंधाया। बेटे के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। उसके बाद शाम को पिता लाश को अपने गांव ले गए। घटना पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव की है। अब पढ़िए पूरा मामला… 3 महीने पहले मुंबई कमाने गया था सुनील (35) सिद्धार्थनगर के गुलहोरा थाना क्षेत्र के रामोपुर पाठक गांव का रहने वाला था। पिता अनिल ने बताया- 3 महीने पहले मेरा बेटा सुनील कमाने के लिए मुंबई गया था। वह एक कंपनी में प्राइवेट जॉब काम करता था। कुछ दिन से उसकी तबीयत खराब थी। इसलिए वो गांव लौट रहा था। उसके पास मोबाइल नहीं था। 4 दिन पहले बेटे ने किसी से मोबाइल लेकर कॉल लगाई और बताया कि ट्रेन में बैठ गया हूं। शुक्रवार को उसी मोबाइल से फोन आया कि सुनील झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में खिल्ली गांव के पास ट्रेन से गिर गया। जब शव की पहचान नहीं हुई तो पुलिस लावारिस मानकर मोर्चरी में शव को रखवा दिया। सुनील घर में अकेला कमाने वाला था
पड़ोसी आनंद कुमार दुबे ने बताया- सुनील के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। उसके पिता अनिल के पास झांसी आने के लिए पैसे तक नहीं थे। वो गांव में रोते हुए घूम रहे थे। तब गांव वालों ने चंदा इक्ट्ठा करके 23 हजार रुपए एकत्र किए और पिता को दिए। इसके बाद पिता झांसी आ पाए। सुनील उनका इकलौता बेटा था। सुनील के 3 बच्चे हैं। 15 साल की मुस्कान, 9 साल का सनी और 5 साल का छोटू है। ——————————— ये खबर भी पढ़ें- यूपी में बदलापुर, पिता के हत्यारे का मर्डर किया:15 साल बाद बदला, दोषी जेल से छूटा तो दोस्ती की, फिर गोली मारी यूपी के शामली में फिल्म बदलापुर जैसा मामला सामने आया है। यहां पिता के हत्यारे से बेटे ने 15 साल बाद बदला लिया। हत्यारे के जेल से छूटने के बाद 27 साल के बेटे ने चार साल तक मेलजोल बढ़ाया, दोस्ती की और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/ARQy3ni
Leave a Reply