गोरखपुर में RSS शताब्दी वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन:स्वयंसेवकों के बलिदान को याद कर राष्ट्र सर्वोपरि के भावना को दिया बढ़ावा

गोरखपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को तिलक शाखा की ओर से शस्त्र पूजन और पद यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम स्वयंसेवकों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी को संघ की यात्रा, स्वयंसेवक के बलिदान और त्याग को याद दिलाया गया। सबसे पहले आर्य नगर स्थित रामदेई देवी कन्या इंटर कॉलेज के प्रांगण में बस्ती और आर्य नगर की तिलक शाखा का विजयादशमी शस्त्रपूजन का कार्यक्रम किया गया। जिसकी शुरुआत अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्ज्वलित करके किया। नई पीढ़ी के स्वयंसेवकों को किया प्रेरित इसके बाद विभाग सह संघ चालक आत्मा सिंह की ओर से संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने की यात्रा के साथ राष्ट्र सर्वोपरि के भावना को बढ़ावा देने के लिए, संघ की विषम परिस्थितियों, स्वयं सेवकों की तपस्या, बलिदान, त्याग और सेवा भावना की विस्तार से चर्चा के माध्यम से और नई पीढ़ी को प्रेरित किया गया। पदयात्रा में शामिल हुए स्वयंसेवक शस्त्रपूजन के कार्यक्रम के बाद तिलक बस्ती के स्वयंसेवकों ने रामदेई देवी कन्या इंटर कॉलेज से पद यात्रा निकाल कर चरन लाल चौराहा से आर्यनगर चौक, अग्रवाल भवन ,थवई पुल होते हुए दीवान बाजार स्थित रामदेई देवी कन्या इंटर कॉलेज पर वापस पहुंच कर संपन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम, मनीष,आनंद प्रकाश अग्रवाल, विकास अग्रवाल,ओम प्रकाश शर्मा, शैलेश, नंदकिशोर, ध्रुव, संजय गुप्ता संजय अग्रवाल सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थिति रहे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/mfAMx3i