गोरखपुर में मिला घड़ियाल, देखें वीडियो…:ग्रामीणों ने दबोचा, बांस से दबाकर रस्सी से बांध,नदी में छोड़ा

गोरखपुर में अचानक एक घड़ियाल दिखने से इलाके में हलचल मच गया। कुछ लोग डर कर भागने लगे तो वहीं कुछ ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ का प्रयास किया। बांस के डंडे और रस्सी की मदद से उसे बांध कर फिर नदी के पास खोला और नदी में वापस छोड़ दिया गया। जानिए पूरा मामला……
गोरखपुर के बड़हलगंज स्थित दोहरीघाट फोरलेन पर बने पुल के नीचे से गुजर रहे कुछ लोगों ने बुधवार की सुबह एक बड़ा घड़ियाल देखा। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोग दौड़ कर भागने लगे। वहीं कुछ साहसी लोगों ने हिम्मत दिखाई और बचाव कार्य शुरू किया। जल्दी से बांस के एक बड़े डंडे और मोटी रस्सी की व्यवस्था की गयी। सबसे पहले जहां घड़ियाल था उस जगह पर शांति का माहौल बनाया गया, ताकि घड़ियाल आक्रामक न हो। उसके बाद कुछ दूरी से धीरे से उसके ऊपर बांस की मोटी बल्ली रखकर ग्रामीणों ने उसे दबा दिया ताकि पास जाने पर वह अटैक न कर सके। बांस से उसके गर्दन और आगे के दो पैरों को दबाने की कोशिश की गयी। जिसके बाद घड़ियाल हिल नहीं सका। फिर हिम्मती लोगों ने रस्सी से उसे अच्छे से बांध दिया। फिर मिलजुल कर नदी के पास ले जाकर रस्सी खोलकर उसे नदी में छोड़ दिया। इस तरह लोगों ने खुद को एक बड़े खतरे से सुरक्षित किया। नदी में स्नान करने वाले डरें
स्थानीय लोगों ने बताया – नदी उफनाई हुई है, ऐसे में घड़ियाल तेज बहाव के चलते यहां पहुंच गया। हमने उसे वापस नदी में छोड़ तो दिया है लेकिन खतरा बना हुआ है, क्योंकि नदी के किनारे हमारे बच्चे अक्सर खेलने जातें हैं। मछुआरे मछली मरने के लिए भी जाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग नदी में स्नान भी करते हैं। इसलिए डर बना हुआ है। हम लोगों को अब सावधानी बरतनी पड़ेगी।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर