गोरखपुर में नवरात्रि के बाद भी गरबा नाइट्स की धूम,:रंग-बिरंगे परिधान में गुजराती धूम पर खूब थिरकीं महिलाएं, की मस्ती

गोरखपुर में नवरात्रि के बाद भी गरबा और डांडिया नाइट्स की धूम मची हुई है। जायसवाल वूमेन क्लब की ओर से शिप्रा लॉन में शनिवार की शाम ‘नवरंग गरबा नाइट’ का शानदार आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में शामिल होकर शहरवासियों ने गरबा और डांडिया के रंग में सराबोर होकर खूब मस्ती की। इस दौरान सभी लोग एक से बढ़ कर एक रंग-बिरंगे परिधान में नजर आएं। महिलाएं घाघरा- चोली तो पुरुष कुर्ता पायजामा पहन कर इस प्रोग्राम में शामिल हुए। बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी ने मिलकर शाम को शानदार बनाया। ‘ढोली डा,’ जैसे गुजराती गाने के बजते ही सभी ने थिरकना शुरू कर दिया। लोगों के उत्साह से धीरे-धीरे यह आयोजन ग्रांड बन गया। पूरी रात यह मस्ती जारी रही। गुजराती गाने से शुरू जरूर हुआ लेकिन बॉलीवुड गानों पर भी लोगों ने खूब इंजॉय किया। दीप प्रज्ज्वलन से भक्तिमय हुआ माहौल कार्यक्रम का आगाज़ मुख्य अतिथियों द्वारा मां दुर्गा के सामने दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसके बाद वातावरण भक्तिमय हो गया। सभी ने पूरी श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की वंदना की। सैकड़ों लोगों की भीड़ के बावजूद सब लोग शांत मन ने मां की भक्ति में डूबे नज़र आएं। आकर्षक आरती डांस और डांडिया की धूम दीप प्रज्वलन के तुरंत बाद, क्लब की महिलाओं ने आकर्षक आरती नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद, बहुप्रतीक्षित भव्य गरबा और डांडिया की शुरुआत हुई। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और युवतियों ने मधुर गीत पर गरबा और डांडिया की धुन पर खूब डांस किया। जायसवाल महिला क्लब के इस आयोजन ने नवरात्रि के बाद भी शहर में रौनक को बनाए रखा और देर रात तक हर्षोल्लास के साथ जारी रहा। स्पेशल बैंड ने उत्साह को बढ़ाया गरबा नाइट्स को शानदार बनाने के लिए जायसवाल वूमेन क्लब ने स्पेशल बैंड को बुलवाया था। जिसमें मशहूर सिंगर्स ने आरती से लेकर, गुजराती और बॉलीवुड के अलग अलग तरह के गाने गा कर लोगों में और उत्साह भरा। उनके परफॉर्मेंस ने आयोजन में चार चांद लगा दिया। भक्ति के लिए नहीं होती कोई समय सीमा कार्यक्रम की आयोजक बीनू जायसवाल ने बताया- नवरात्रि भले ही ख़त्म हो गई है। लेकिन मां की भक्ति के लिए कोई समय सीमा नहीं होती। इस गरबा नाइट्स के माध्यम से सैकड़ों लोगों ने एक साथ मां की आराधना की। नवरात्रि के पहले भी और उसके बाद भी हम पूरी तरह मां अंबे को समर्पित हैं।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/2Hv8iXE