गोरखपुर में इंटरनेशनल गर्ल्स डे पर खास आयोजन:स्प्रिंगर लॉरेटो की छात्राओं ने लिया कमांडेंट निहारिका, प्रो. शुभी का इंटरव्यू

गोरखपुर में इंटरनेशनल गर्ल्स डे के अवसर पर स्प्रिंगर लॉरेटो स्कूल प्रशासन ने छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें छात्राओं ने 26 वाहिनी वर्तमान कमांडेंट निहारिका शर्मा और गोरखपुर यूनिवर्सिटी की सोशियोलॉजी प्रोफेसर शुभी धूशिया का इंटरव्यू किया। इस इंटरव्यू के लिए छात्राएं काफी उत्साहित थी। उन्होंने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और क्वेश्चन करके अपने जिज्ञासा को शांत किया। साथ ही उनके आंसर से इंस्पायर भी हुईं। प्रयास से मिलती सफलता इस दौरान निहारिका शर्मा ने छात्राओं को बताया- महिलाएं हमेशा से ही सशक्त हैं। बस उन्हें मेहनत से अपने-अपने क्षेत्र पर सही से काम करना चाहिए। सफलता के रास्ते में परेशानी जरूर मिलेगी। लेकिन हर परिस्थिति में प्रयास करते रहना चाहिए। अपने लक्ष्य खुद बनाएं, दूसरों के रास्ते पर ना चले। इसके अलावा उन्होंने छात्राओं को पढाई में रेगुलरिटी रखने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा का उपयोग खुद पर निर्भर वहीं छात्राओं ने डीडीयू सोशियोलॉजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर शुभी धूशिया से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा- गुरु केवल आपको शिक्षा दे सकता है। उसका उपयोग कैसे करना है यह आपके ऊपर निर्भर करता है। इसके अलावा उन्होंने दुनिया भर की लड़कियों की आवाज को सशक्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बढ़ती उम्र के साथ लड़कियों को मिलने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूक भी किया। अंदर के टैलेंट को पहचानना जरुरी प्रोफेसर शुभी धूशिया ने छात्राओं को मोटिवेट करते हुए कहा- आप सफल होना चाहते हैं तो अपने अंदर की प्रतिभा को पहचानिए। और खुद से ईमानदार बनिए। ये सोचते हुए कि जो लक्ष्य हमें हासिल करना है, क्या उसके लिए हम उचित मेहनत कर रहे हैं। सफलता का रास्ता ईमानदारी की पटरी से होकर गुजरता है। यह समय हमारा है इंटरनेशनल गर्ल्स डे पर स्कूल की डायरेक्टर अलका सिंह ने छात्राओं को मोटिवेट किया। उन्होंने कहा- यह समय हमारा है। हमारे अधिकार पर और भविष्य पर बात हो रही। आज हमारे साथ अन्याय करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की अटकलें खत्म हो रही हैं। इसलिए हमें आगे बढ़ना है। और अपने जैस हजारों के लिए प्रेरणा बनना है। हर क्षेत्र में भविष्य बनाने की दी गई प्रेरणा
विद्यालय की प्रिंसिपल विनीता गुप्ता का मानना है कि दुनिया सिर्फ एक दिन बालिका दिवस मनाती है। लेकिन हमारा विद्यालय 365 दिन बालिकाओं का दिन मानता है। इस इंटरव्यू से छात्राओं को ना कि सिर्फ डॉक्टर, इंजीनियर, जर्नलिस्ट, बायोटेक्नोलॉजी बल्कि हर क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की प्रेरणा दी गई।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/gWS9PIA