गोंडा में मां दुर्गा की विदाई, फूट-फूटकर रोई महिलाएं; VIDEO:9 दिनों तक पूजा चली, विदाई पर जयकारों के साथ निकलते रहे आंसू

गोंडा में मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन के दौरान महिलाओं के फूट-फूटकर रोने का वीडियो सामने आया है। दुर्गा पूजा पंडाल में नवरात्र पर नौ दिनों तक पूजा चली। नवमी पर जागरण और विजय दशमी मनाने के बाद आज दुर्गा के 9 स्वरूपों का विसर्जन की तैयारी होने लगी। विदाई के दौरान मूर्तियों को एक-एक कर पंडाल के स्टेज से उतारा जाने लगा तो जयकारों के बीच ही महिलाएं फूट फूटकर रोने लगीं। एक दूसरे को देखकर 15 से 20 महिलाओं के आंसू निकलने लगे। वीडियो में कई युवतियां एक दूसरे को चुप कराती भी नजर आ रही हैं। मामला करनैलगंज के कैलाश बाग का है। दो विजुअल देखिए नौ दिनों तक चलता रहा पूजन करनैलगंज में मां दुर्गा के विसर्जन के दौरान कैलाश बाग में दुर्गा पूजा समिति की तरफ से पंडाल बनाकर मां दुर्गा के नौ रूपों को स्थापित किया गया था। नौ दिन नवरात्रों पर पूजा पाठ हुआ। विजय दशमी पर जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें रातभर मां दुर्गा के भजन गाए गए। झांकी सजाई गई। वियज दशमी को सजाई गई झांकी विजय दशमी के बाद आज शनिवार के सुबह मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन की बारी आई तो पंडाल में भावुक करने वाला नजारा दिखा। जैसे ही लाेगाें ने एक एक सभी नौ स्वरूपों की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए स्टेज से उतारा जाने लगा तो पंडाल में मौजूद महिलाएं रोने लगीं। थोड़ी देर में एक दूसरे को देखकर पंडाल में मौजूद 100 से ज्यादा महिलाएं रोने लगीं। ढोल-नगाड़ों की गूंज पर महिलाएं गीत भी गाती रहीं और एक दूसरे को चुप कराकर आंसू पोछती नजर आईं। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर किसी की आंखें छलक उठीं। भक्तों ने मां के चरणों में भेंट अर्पित कर कहा— “अगले बरस तू जल्दी आना…।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/5gcpyCu