गाजियाबाद में आज धूप के साथ हल्के बादल रहेंगे:अगले 2 दिनाें में मौसम बदलने का अनुमान, आज तापमान में 1 डिग्री की गिरावट
गाजियाबाद में आज मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सुबह के समय आसमान में हल्के बादल भी छाए हुए हैं। दिन में हल्की धूप के साथ बादल भी रहेंगे। पिछले 10 दिनों से आसमान साफ था। आज तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। दिन के तापमान में कमी आज सुबह गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। हवा की रफ्तार लगभग 7 किलोमीटर प्रति घंटा रही। रात में भी तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा। जिससे आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। सितंबर माह बीता सितंबर का महीना आज बीत चुका है, और मानसूनी बारिश का दौर भी लगभग थम चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इससे मौसम में हल्का बदलाव आएगा और गर्मी-उमस से राहत मिल सकती है। रात ठंडी, दिन में बढ़ रहा पारा पिछले कुछ दिनों से रात के वक्त तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। आधी रात 1 बजे से सुबह 7 बजे तक मौसम ठंडा रहता है, लेकिन सुबह धूप निकलते ही तापमान तेजी से बढ़ जाता है। दिन के बढ़ते पारे से लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं और सड़कों पर चहल-पहल भी थोड़ी कम हो गई है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/Qn3xutz
Leave a Reply