गाजियाबाद में आज तड़के बारिश से मौसम बदला:NCR में अगले 3 दिन हल्की बारिश का अनुमान, 4 डिग्री गिरा तापमान
गाजियाबाद में आज सुबह हल्की बारिश से मौसम बदला। सुबह के समय भी बारिश जैसा मौसम है, मौसम विभाग के अनुसार आज 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक एनसीआर में हल्की बारिश होने का अनुमान है, अगले 24 घंटे में 5 मिली मीटर होना बताया जा रहा है। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहे। आज तापमान 4 डिग्री गिरा आज सोमवार को सुबह का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का पूर्व अनुमान है। बीच बीच में बादल भी छा रहेंगे। जिससे धूप में मे तेजी नहीं रहेगी। आज दिन में हवा की गति 7 किमी प्रति घंटा से है। 4 दिन पहले गुरुवार शाम अचानक से मौसम में बदलाव आया। जहां आसमान में बादल छा गए। इससे एनसीआर में मौसम सुहाना हुआ। एक सप्ताह में बदलता रहा मौसम एक वीक में मौसम बदलता रहा है। 5 दिन पहले मंगलवार दोपहर को बारिश हुई। शहर व देहात में हल्की बारिश हुई। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर कई मिनट तक झमाझम बारिश हुई। जिससे पूरा एक्सप्रेस वे पर अचानक सन्नाटा सा नजर आया। इससे पहले सुबह के समय आसमान में हल्के बादल भी छाए हुए थे। पिछले 10 दिनों से आसमान साफ था। शाम को भी बूंदाबांदी होती रही। जहां रात में भी बारिश जैसा मौसम रहा।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/J9ESCPH
Leave a Reply