कौशांबी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव:सिर पर चोट लगने से हुई थी मौत, पोस्टमार्टम में खुलासा
कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के खेरवा गांव में गुरुवार शाम एक महिला का शव छत के टांड से लटकता मिला। परिजनों को घर लौटने पर इसकी जानकारी हुई। मृतका की पहचान चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र के गंधवानिया गांव निवासी 55 वर्षीय शीला देवी के रूप में हुई है। वह अपने बेटे वीरू सिंह और बहू पूनम सिंह की प्रताड़ना के कारण करीब 20 दिन पहले अपने मामा के बेटे जय सिंह के घर खेरवा गांव आई थीं। गुरुवार को शीला देवी के मामा बैंक गए थे, जबकि जय सिंह फतेहपुर जनपद के धाता गांव गए हुए थे। शाम को धाता से लौटने पर जय सिंह ने घर के अंदर शीला देवी को रस्सी से फंदे पर लटका पाया। मौके पर दो प्लेट में नाश्ता भी रखा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम 7 बजे डॉ. डी.आर. सिंह ने पोस्टमार्टम किया, जिसमें खुलासा हुआ कि महिला की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से कोमा में जाने के कारण हुई थी। इसके बाद शव को फंदे पर लटकाया गया था। मृतका की जीभ भी कटी हुई थी।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/S1fbRcA
Leave a Reply