केंद्रीय राज्यमंत्री ने पीएम मोदी की तुलना विश्वकर्मा से की:कीर्तिवर्धन सिंह बोले- पीएम देश का निर्माण कर रहे हैं

गोंडा में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर उन्हें भगवान विश्वकर्मा से तुलना की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान विश्वकर्मा को निर्माण और सृजन का देवता माना जाता है, उसी तरह प्रधानमंत्री मोदी भी देश का निर्माण और सृजन कर रहे हैं। कीर्तिवर्धन सिंह ने यह बयान पीएम मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा का जन्मदिन है, जिन्हें हम निर्माण का देवता मानते हैं। इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी भी देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर गोंडा जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीएच सी नवाबगंज में पौधारोपण किया गया और भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। नवाबगंज मरीज हॉल में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ करते हुए बच्चों को पोषण पोटली दी गई। इसके अतिरिक्त, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी, आशा कार्यकत्रियों और सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पहले 3 तस्वीरें देखिए… बोले- भारत विश्व में मजबूत हुआ
मंच से संबोधित करते हुए कीर्तिवर्धन सिंह ने भारत की बढ़ती वैश्विक शक्ति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज बड़े-बड़े देश भारत को आजमा चुके हैं। जो देश पहले बात करने को तैयार नहीं थे, वे अब भारत के साथ बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि भारत पूरे विश्व में एक मजबूत और उभरती हुई ताकत के रूप में सामने आया है। वहीं मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हम लोग पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहे हैं। हम लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेनी चाहिए। इतने सालों सब देश की सेवा करके देश को विश्व में एक शक्ति के रूप में उभर दिया है। उन्हीं से प्रेरणा लेकर के हम लोगों को अपने-अपने स्तर पर अपने-अपने कार्य क्षेत्र में इस देश की सेवा के लिए विभिन्न तरीके के कार्यक्रम हम लोगों को करने चाहिए। कोई भी भारत को अनदेखा नहीं कर सकता
वहीं, अमेरिका द्वारा व्यापार को लेकर हाथ बढ़ाए जाने पर कहा कि विश्व में तमाम सारी सच्चाइयां हैं, जिसको कोई भी देश कोई विदेशी अनदेखा नहीं कर सकता है। भारत देश विश्व का सबसे बड़ा एक तरीके का मार्केट है। इतनी बड़ी जनसंख्या इतने बड़े पढ़े लिखे लोग इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी हमारे पास बड़ी संख्या में एक्सपोर्ट है। आज हम लोग चौथी नंबर की इकोनॉमी पावर हैं, जिसको कोई भी अनदेखा नहीं कर सकता है। हर राष्ट्र अपने-अपने फायदे के लिए सोचता है। यह पता है कि दुनिया में आज कोई भी देश भारत की शक्ति को भारत की ताकत को अनदेखा नहीं कर सकता है। हमने कहा था कि सितंबर में सारी चीज ठीक हो जाएगी वह हो रहा है। इस सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आप विश्वास रखिए कोई भारत का अहित नहीं कर पाएगा। स्वदेशी अपनाने के लिए जीएसटी भी घटाई गई है। हमारे पीएम नरेंद्र मोदी की दूर दृष्टि है। स्वदेशी लोगों को एकदम अपनाना चाहिए हमारे बिजनेसमैन, इंडस्ट्रीज छोटी जो है उनको हमें बढ़ावा देना हम लोग नहीं देंगे तो कौन देगा। जीएसटी में छूट दिए जाने से आप देखिएगा जल्द ही हमारी अर्थव्यवस्था पर भी फर्क आएगा।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर