कुशीनगर में मिशन शक्ति-5.0 की बाइक रैली:महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली रैली, प्रभारी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

कुशीनगर में मिशन शक्ति-फेज 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण को लेकर बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली को प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रिजर्व पुलिस लाइन्स से शुरू हुई जो तीन किमी दूर यह रैली सुभाष चौक, थाना कोतवाली पडरौना तक पहुंची। इस दौरान नवागत पुलिस अधीक्षक केशव कुमार और मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिले के विभिन्न थानों की महिला पुलिसकर्मियों ने रैली में उत्साह के साथ भाग लिया। मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना है। यह अभियान महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और कानूनी रूप से सशक्त बनाने पर केंद्रित है। साथ ही अपराध रोकथाम और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना भी इसका लक्ष्य है। इस रैली में महिला पुलिस कर्मियों ने 50 से भी ज्यादा बाइक पर दो दो पुलिसकर्मियों ने बैठकर रैली निकाली। वही उनके पीछे पुलिस की मोबाइल बैन और कुछ पुलिस के जवानों ने हिस्सा लिया।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर