कासगंज में संचारी रोग दस्तक अभियान रैली रवाना:सीडीओ, सीएमओ और चेयरमैन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रविवार को कासगंज नगर पालिका से संचारी रोग दस्तक अभियान रैली निकाली गई। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सचिन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) राजीव अग्रवाल और नगर पालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जागरूकता रैली में जिले की आशा, एएनएम और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह अभियान कासगंज जिले में 5 से 31 अक्टूबर, 2025 तक चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य साफ-सफाई, मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम और घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करना है। 4 तस्वीरें देखें… अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल के उपयोग और जलभराव रोकने के महत्व के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त, जिला प्रशासन द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। इस अभियान में जिले के ग्राम प्रधानों, शिक्षकों, आशाओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा गया है ताकि इसकी पहुँच व्यापक हो सके।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/z1OYatF
Leave a Reply