कासगंज में निकली भगवान श्रीराम की राजगद्दी शोभायात्रा:100 से अधिक झांकियां, हजारों लोग देखने पहुंचे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कासगंज में शनिवार शाम भगवान श्रीराम की उत्तर भारत प्रसिद्ध राजगद्दी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। कासगंज शहर के रामलीला मंदिर से भाजपा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय धूपड़ ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर इसका शुभारंभ किया। शोभायात्रा में दर्जनों आकर्षक झांकियां और कई बैंड शामिल थे, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। पहले देखिए शोभायात्रा की 5 तस्वीरें… इस राजगद्दी शोभायात्रा में 100 से अधिक झांकियां और बाहरी जनपदों से आए पांच बैंड सहित कई कलाकार मौजूद रहे। कासगंज जिले के अलावा अन्य जनपदों से हजारों की संख्या में लोग इस शोभायात्रा को देखने पहुंचे। श्री रामलीला कमेटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी कासगंज शहर के बारहद्वारी पर भगवान श्रीराम लीला का आयोजन किया गया था। रामलीला मंचन के दौरान यह शोभायात्रा निकाली गई। राजगद्दी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कासगंज के साथ-साथ अन्य जनपदों की पुलिस भी तैनात की गई थी। शोभायात्रा के कारण पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठा।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/JQ9qivh