कक्षा 11 की छात्रा रिया बनीं एक दिन की DM:मिशन शक्ति 5.0 के तहत रायबरेली में संभाला कार्यभार

मिशन शक्ति 5.0 के तहत रायबरेली में एक अनूठी पहल की गई। न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, मुराई बाग की कक्षा 11 की छात्रा रिया को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।एक दिन की जिलाधिकारी के रूप में रिया ने वर्तमान जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के साथ मिलकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभिन्न मामलों के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने रिया को प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सरकारी कामकाज के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।रिया एक मेधावी छात्रा हैं। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल परीक्षा में 95.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया था। उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए उन्हें यह विशेष अवसर प्रदान किया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव सिंह और जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/WRPMA3h