ऑटो चालक हत्याकांड के 3 आरोपी मुठभेड़ में अरेस्ट:फर्रूखाबाद पुलिस ने दबोचा, पुलिस की गोली लगने से 2 घायल

फर्रुखाबाद जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। करनपुर जसमई मार्ग पर हुई इस मुठभेड़ में 3 बदमाश घायल हो गए, जिनके पैरों में गोली लगी है। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल बदमाशों की पहचान मैनपुरी के भोगांव निवासी महाराज सिंह और एटा के अलीगंज निवासी भारत के रूप में हुई है। महाराज सिंह के बाएं पैर में जबकि भारत सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस को 29 सितंबर को न्यामतपुर निवासी ऑटो चालक पुष्पेंद्र की गोली मारकर हत्या के मामले में इन आरोपियों की तलाश थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 23 सितंबर को अपने साथियों के साथ मिलकर पुष्पेंद्र की हत्या की थी। वे बचे हुए पैसे लेने आए थे, तभी पुलिस ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उन्हें गोली लगी और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इस मामले में न्यामतपुर खेड़ा निवासी केश रामपाल अंधेरे का फायदा उठाकर भागा। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से 315 बोर के दो तमंचे, 12 बोर का एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, 315 बोर का एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और 12 बोर का एक खोखा कारतूस बरामद किया है। महाराज सिंह पर तीन थानों में चार मामले दर्ज हैं, जबकि भारत सिंह और केश रामपाल पर भी एक-एक मामला दर्ज है। पुलिस अन्य थानों से भी इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार की रात को अपराधियों की धर पकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में थाना नवाबगंज पुलिस को भारी सफलता प्राप्त हुई है। थाना नवाबगंज पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। उन्हें रोकने का इशारा किया तो वह नहीं रुके और पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दो लोगों के गोली लगी है। दोनों आरोपी ऑटो चलाक की हत्या में भी शामिल थे। दोनों शातिर किस्म के हैं। वही एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागा। बाद में पुलिस पार्टी ने उसे घेरकर गिरफ्तार किया। तीनों के पास से तमंचा का कारतूस बरामद हुए हैं। तीनों अपराधी शातिर किस्म के हैं। यह ऑटो चालक की हत्या में भी शामिल थे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/9356vAj