आरएसएस के 100 साल पूरे:हाथों में लाठी लेकर सड़कों पर उतरे स्वंय सेवक, सामाजिक एकता का संदेश दिया
औरैया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार शाम एक विशाल पथ संचलन आयोजित किया गया। हजारों स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश में लाठी थामे अनुशासित कदमों के साथ सड़कों पर उतरे। जिससे पूरे शहर में उत्साह का माहौल बन गया। मार्ग में स्थानीय निवासियों ने फूलों की वर्षा कर स्वयं सेवकों का जोरदार स्वागत किया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पथ संचलन नगर पालिका इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू हुआ। स्वयंसेवकों की टुकड़ियां सुभाष चौक, जमाल शाह, संजय गेट, ब्लॉक तिराहा, नत्थू लाल कारखाना, संकट मोचन मंदिर, लेडीज मार्केट और तहसील तिराहे जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरीं और वापस नगर पालिका इंटर कॉलेज पहुंचीं। लगभग 5 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर स्वयंसेवकों ने पूर्ण अनुशासन बनाए रखा। जो आरएसएस की विशेषता रही है। आरएसएस के जिला प्रचारक ने बताया कि यह पथ संचलन न केवल संगठन की शक्ति प्रदर्शन का माध्यम है, बल्कि राष्ट्र के प्रति निष्ठा और सामाजिक एकता का संदेश देने का अवसर भी है। स्वयं सेवकों के स्वागत में अपने हाथों से रंगोली सजाई उन्होंने कहा कि संघ की 100 वर्ष की यात्रा हिंदू समाज के संगठन, सेवा और राष्ट्र निर्माण की मिसाल है। आज के दौर में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण की आवश्यकता है। जिसे हम शाखाओं के माध्यम से साकार कर रहे हैं। इस अवसर पर सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने स्वयं सेवकों के स्वागत में अपने हाथों से रंगोली सजाई। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित सभा में वरिष्ठ स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। पुलिस प्रशासन ने इस विशाल आयोजन के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। जिसमें मार्ग पर ड्रोन निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की तैनाती और अतिरिक्त बल की मौजूदगी सुनिश्चित की गई थी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री अवधेश भदोरिया, राजन सिंह, विशाल शुक्ला, यशवीर सिकरवार, सभासद विजय तोमर सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता और भाजपाई मौजूद रहे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/xi3y7u2
Leave a Reply