आजम खान के बसपा में जाने की चर्चा:विधायक उमाशंकर सिंह बोले- पार्टी में हर किसी का स्वागत, अन्य दल नकल कर रहे

बलिया के रसड़ा विधानसभा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने आजम खान के पार्टी में शामिल होने की अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस बारे में आजम खान को ही बताना चाहिए। विधायक ने कहा कि बसपा में हर व्यक्ति और कार्यकर्ता का स्वागत है। उन्होंने बताया कि लोग बसपा सरकार बनाना चाहते हैं। मायावती ने अपने चार कार्यकालों में उत्तर प्रदेश का जो स्वरूप दिया, उसे देखते हुए सर्व समाज का कल्याण होगा। आजम खान के आने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी मजबूत होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक-एक वोट से पार्टी मजबूत होती है। आजम खान की पत्नी की बसपा नेतृत्व से मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। सपा के पीडीए फॉर्मूले पर टिप्पणी करते हुए विधायक ने कहा कि यह सिर्फ कहने की बात है। उन्होंने कहा कि अन्य दल बसपा की नकल करने की कोशिश कर रहे हैं। बसपा में सर्व समाज की जैसी भागीदारी है, वैसी अन्य दलों में नहीं है।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर