आजमगढ़ में शुरू हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन:भारी बारिश के बाद भी नहीं कम हुआ भक्तों का हौसला, रात 2 बजे तक 50 प्रतिमाएं विसर्जित

आजमगढ़ में शुक्रवार शाम से ही बारिश शुरू हुई जो देर रात तक जारी रही। शुक्रवार शाम से ही जिले में प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया जो की तीन दिनों तक चलता रहेगा। जिला प्रशासन ने सिधारी थाना क्षेत्र के होमगार्ड कार्यालय के निकट प्रतिमा विसर्जन के लिए बड़ा गड्ढा खुदवाया है। जहां पर इन प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। जिले में बारिश के बाद भी भक्तों का हौसला कम नहीं हुआ। यही कारण है कि भारी बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में भक्त और डांस करते हुए भक्त मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन करते नजर आए। वहीं जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने विसर्जन स्थल के पास खुदवाए गए गड्ढे के चारों तरफ बैरिकेडिंग भी की है जिससे कि कोई भी भक्त फिसल कर गिरे ना। इसके साथ ही पुलिस की टीम दो शिफ्ट में लगाई गई हैं। जो लगातार मूर्ति विसर्जन के कार्यक्रम की मॉनीटरिंग कर रही हैं। मां दुर्गा की प्रतिमाओं को बारिश से भीगने से बचाने के लिए पॉलिथीन के सहारे ढाका गया था। तीन दिनों तक चलेगा विसर्जन आजमगढ़ में पूरे जिले में 1665 मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। ऐसे में शहर और आसपास के इलाकों की प्रतिमाओं का विसर्जन जिला मुख्यालय पर किया जाता है। जबकि शहर के बाहर आउटर वाले इलाकों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन आसपास की नदी और तालाबों में किया जाता है। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में हो रही दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन रात्रि 2 बजे तक 50 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ने बताया कि यह विसर्जन पूरी रात्रि तक चलता रहेगा और लगातार प्रतिमाएं आ रही हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस विसर्जन कार्यक्रम में जिला मुख्यालय में लगभग 400 प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाना है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी तरह की समस्या ना हो इसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन लगातार विसर्जन कार्यक्रम की मॉनीटरिंग भी कर रहा है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/LYuURZ2