आगरा में बाल्मीकि वाटिका की दुर्दशा:2 साल से टूटी दीवार और छत, 9 लाख मंजूर होने के बावजूद नहीं हो रहा मरम्मत कार्य

आगरा में मंगलवार को शहर भर में बाल्मीकि जयंती मनाई जा रही है। लेकिन शहर में ऐसी कई वाटिका है, जिन पर निगम की और से रंगाई-पुताई का कार्य नहीं किया गया है। वहीं घटिया स्थित ताज प्रेस क्लब के पास बाल्मीकि वाटिका है। जिसकी छत को गिरे हुए दो साल हो गए है। मंदिर की दीवार रेलवे लाइन की ओर जा गिरी है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। सफाई कर रहे लोगों ने बताया की इसके लिए निगम से पैसा आ गया है। लेकिन काम शुरू नहीं किया जा रहा है। स्थानीय निवासी सतीश ने कहा- दो साल पहले मंदिर की दीवार गिरी थी। नगर निगम और विधायक योगेंद्र उपाध्याय से कई बार शिकायत की गई है। वार्ड 48 के पार्षद शशिकांत गुप्ता से इसे लेकर मुलाकात की। उन्होंने कहा-निगम ने विकास कार्य के लिए 9 लाख रूपए दिए है। काम जल्द शुरू हो जाएगा। इसके बाद चार दिन कार्य चला और बंद हो गया। ​​​​इसके बाद चंबल और गिट्‌टी पड़ी हुई है। लेकिन मरम्मत कार्य नहीं हो रहा है। आज बाल्मीकि जयंती है। साफ-सफाई से लेकर मरम्मत कार्य भी खुद ही कर रहे है। मंदिर के पीछे की ओर की दीवार गिरी हुई है। यहां पर बच्चे खेलने के लिए आते है। अगर कोई बच्चा रेलवे लाइन की तरफ गिर गया तो कभी भी हादसा हो सकता है। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। और बंद पड़े कार्य को कराए जिससे समाज के लोग मंदिर में पूजा करने के लिए आ सके।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/vBO3Dd0