आगरा में बस हेल्पर ने 15 लाख रुपए चुराए:चोरी के बाद टैक्सी कर अयोध्या राम मंदिर दर्शन गया, महंगा मोबाइल, सोने के जेवर भी खरीदे

आगरा में बस के हेल्पर ने कोरियर एजेंसी संचालक के 15 लाख रुपए चोरी कर लिए। रुपए चोरी करने के बाद चोर टैक्सी करने के अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन गया। महंगा मोबाइल भी खरीदा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 11 लाख रुपए बरामद किए हैं। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि खेरागढ़ के रहने वाले पीतांबर कोरियर एजेंसी संचालक ने बताया कि उनकी मथुरा में ब्रांच है। 17 सितंबर को उनके कर्मचारी ने बस हेल्पर अमित उर्फ गिर्राज को एक पैकेट दिया थ। इसमें 15 लाख रुपए थे। ये पैकेट हेल्पर को मथुरा में देना था, लेकिन हेल्पर अमित की रुपए की गड्‌डी देखकर नीयत बदल गई। वो बालूगंज से ही गड्‌डी लेकर निकल गया। ट्रैक्सी करके पहले झांसी गया। वहां पर 26 हजार रुपए को मोबाइल फोन खरीदा। इसके बाद टैक्सी से सीधे अयोध्या गया। वहां राम मंदिर में दर्शन किए। अयोध्या घूमने के बाद जौनपुर चला गया। जहां पर उसने सोने की झुमकी खरीदी। इसके जौनपुर से आगरा आ गया। यहां से वो दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा था। आगरा आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 11 लाख रुपए, मोबाइल फोन और झुमकी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/WiGa5pq