आगरा में बदला मौसम, दोपहर में छाये बादल:कुछ जगहों पर बूंदाबांदी, मौसम विभाग के अनुसार-आज और कल बारिश की संभावना

कई दिन से निकल रही तेज धूप के बाद मंगलवार दोपहर को आगरा में बादल छा गए। ठंडी हवा भी चल रही है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम सुहाना हो गया। दोपहर को बदला मौसम
आगरा में दोपहर को अचानक से मौसम बदल गया। सुबह तेज धूप निकली थी लेकिन 11 बजे के बाद बादल छा गए। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सोमवार की अपेक्षा 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यानि सोमवार रात को रविवार रात की अपेक्षा अधिक गर्मी रही। मंगलवार दोपहर को सेवला क्षेत्र के आसपास हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को बारिश की संभावना है। इसके बाद बादल छाये रहेंगे। पिछले 10 सालों में 29 सितंबर को तापमान की स्थिति पिछले दिनों धूप ने किया परेशान पिछले कई दिनों से आगरा में तेज धूप निकल रही थी। इसकी वजह से लोग गर्मी से बेहाल हो गए। रात को भी तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं रही। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 29 सितंबर को पिछले 10 सालों में दूसरी बार सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रहा। इस 29 सितंबर को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, 2021 में भी इस डेट को इतना ही न्यूनतम तापमान रहा था।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/vhY82w4