आगरा में पहली बार निकली अलीगढ़ काली माता की शोभायात्रा:क्षेत्र में भ्रमण किया, यात्रा में लेागें ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

आगरा में पहली बार भोगीपुरा शाहगंज स्थित अलीगढ़ की काली माता की शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का आयोजन अखाड़ा श्री नीलकंठ महादेव व्यायाम शाला काली मंडल अलीगढ़ के कलाकारों ने किया। शोभायात्रा से पहले काली माता का हवन यज्ञ किया गया, जिसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में आसपास के लोग शामिल हुए थे। शोभायात्रा शाहगंज क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी सीओडी कॉलोनी और शाहगंज में भ्रमण किया। इस अवसर पर बेटी एक लक्ष्य फाउंडेशन की अध्यक्ष रिचा ने बताया कि शाम को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा के दौरान काली माता की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। लोगों ने शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और काली माता की कृपा की कामना की। काली माता की शोभायात्रा के आयोजन से क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द और एकता का संदेश गया है। स शोभायात्रा के आयोजन से क्षेत्र में उत्साह और आस्था का माहौल है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/pR4mDv6