आगरा में दो पत्नियों ने एक साथ मनाया करवाचौथ:तीन साल पहले की थी लव मैरिज, एक साथ रहती हैं दोनों पत्नी

आगरा में 2 पत्नियों ने एक ही पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। एक साथ पूजा की। चांद को अर्घ्य देकर एक-एक करके पति की आरती उतारी। फिर व्रत तोड़ा। अब उनकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आगरा के थाना ट्रांस यमुना अंतर्गत नगला बिहारी में रामबाबू रहते हैं। इनका प्रिटिंग का काम है। इनकी 2015 में फतेहाबाद निवासी सिया देवी से शादी हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। शादी के 7 साल तक सब ठीक चला। इसके बाद रामबाबू ने अपने यहां दुर्गा नगर निवासी आस्था को काम पर रखा। आस्था दो साल से रामबाबू के यहां पर कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम कर रही थी। इस बीच, रामबाबू ने बताया कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों के बीच प्यार हो गया। एक साल पहले उन्होंने साथ रहने का निर्णय किया। मगर, पहली पत्नी और बच्चों को भी नहीं छोड़ सकते थे। ऐसे में उन्होंने निर्णय लिया कि वो अपनी पत्नी सिया देवी से इस बारे में बात करेंगे। पत्नी को बताया तो घर में विवाद हुआ
रामबाबू ने बताया कि एक साल पहले उन्होंने अपनी पत्नी सिया को आस्था के बारे में बताया। उसने कहा कि वो आस्था से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। इतना सुनते ही सिया देवी नाराज हो गईं। कुछ दिनों के लिए आपस में बोलचाल बंद हो गई। ऐसे में उस समय उन्होंने भी अपने कदम पीछे खींच लिए। मगर, आस्था और उनके बीच कोई दूरी नहीं आई। वो सिया और आस्था दोनों के साथ रहना चाहते थे। “मैं रामबाबू से प्यार करती थी, साथ रहने का मन बना लिया”
रामबाबू की दूसरी पत्नी आस्था ने बताया, मैं अपने घर पर रामबाबू के साथ शादी करने की बात कही। इस पर घर वाले नाराज हो गए। विवाद भी हुआ। घरवालों ने रामबाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मगर, मैं बालिग थीं तो कोर्ट और पुलिस के सामने रामबाबू के पक्ष में बयान दे दी। हम दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं रहना चाहते थे। साथ में मनाया तीसरा करवाचौथ
आस्था और रामबाबू ने 14 सितंबर 2023 को कोर्ट मैरिज की थी। कोर्ट मैरिज करने के बाद रामबाबू ने अपनी पहली पत्नी सिया को बताया। उन्हें समझाया। सिया कहती हैं कि मैंने कहा कि जब कोर्ट मैरिज कर ली है तो फिर अलग रहने से क्या फायदा? ऐसे में उन्होंने ही आस्था के साथ एक साथ एक घर में रहने के लिए सहमति दे दी। आस्था घर पर आ गईं। उन्होंने आस्था को अपनी सौतन नहीं बल्कि बहन के रूप में अपनाया है। दोनों मिलजुल कर रहती हैं। घर का सारा काम बांट कर करती हैं। दोनों ने साथ में तीसरा करवाचौथ मनाया। पति की लंबी आयु के व्रत रखा। एक साथ व्रत खोला। करवाचौथ पूजा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/8qtlXZv