अयोध्या में ताड़का का वध हुआ, VIDEO में देखिए:श्रीराम समेत 4 भाइयों के जन्म पर अयोध्या झूम उठी, रामलीला का दूसरा दिन

अयोध्या की रामलीला में आज दूसरे दिन भगवान श्रीराम समेत चारों भाइयों का जन्म हुआ। लीला स्थल पर चारों ओर मंगलगीत और सोहर गूंज उठे। पूरा वातावरण जयकारों से भर गया और अयोध्या दीपों से जगमगा उठी। लीला में दिखाया गया- राजा दशरथ पुत्र न होने की पीड़ा लेकर गुरु वशिष्ठ के पास पहुंचे। गुरु ने उन्हें पूर्व जन्म की तपस्या का स्मरण कराया और पुत्रेष्टि यज्ञ करवाया। यज्ञ से प्रसन्न होकर अग्निदेव प्रकट हुए और रानियों को द्रव्य देने का आशीर्वाद दिया। उसी द्रव्य से जन्मे श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न। इसके बाद बाल रूपी श्रीराम ने लीला संपन्न की। फिर चारों भाई गुरु वशिष्ठ के गुरुकुल में शिक्षा लेने गए। वहां श्रीराम ने शस्त्र विद्या में पारंगतता हासिल की। कथा के आगे के प्रसंग में विश्वामित्र के यज्ञ में राक्षस विघ्न डालते हैं। इसके लिए विश्वामित्र राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को साथ ले जाने का आग्रह करते हैं। इसके बाद राम लक्ष्मण विश्वामित्र के साथ जाते है और ताड़का का वध करते है। दूसरे दिन की पूरी रामलीला वीडियो में देखिए…

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर