अफेयर या प्रॉपर्टी…मेरठ में महिला को क्यों मारी गोली:पति से 25 साल छोटी है; सौतेले बेटे से घर-दौलत को लेकर है झगड़ा
मेरठ में महिला को उसके घर में घुसकर गोली मारने के मामले में पुलिस दो एंगल पर जांच कर रही है। पहला- प्रॉपर्टी और दूसरा- अफेयर। पुलिस को सीसीटीवी में एक संदिग्ध युवक भी दिखा है। बताया जा रहा है कि पुलिस खुलासे के काफी करीब पहुंच चुकी है। रविवार को नकाबपोश हमलावर ने महिला पर 2 राउंड फायर किए थे। एक गोली उसके घुटने में लगी, जबकि दूसरी सिर से छूकर गुजरी है। गोली लगने के दौरान फर्श पर गिरने से महिला के सिर में चोट आई है। एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर है, लेकिन अभी कुछ बोलने की हालत में नहीं है। वारदात सरधना इलाके में हुई। पहले 3 तस्वीरें देखिए… पहले पूरी घटना के बारे में पढ़िए मोहल्ला आजादनगर चकला में मुकेश चंद गोयल (65) पत्नी सीमा गोयल (40) के साथ रहते हैं। उनके घर से 100 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है। उनका अशोक की लाट पुलिस चौकी के पास कॉस्मेटिक और जनरल स्टोर है। रविवार सुबह मुकेश रोजाना की तरह दुकान पर चले गए। पत्नी घर में अकेली थी। सुबह करीब 9.30 बजे सीमा किचन में नाश्ता बना रही थी। इसी बीच एक नकाबपोश घर में घुसा और सीधे किचन में आ गया। सीमा कुछ समझ पाती, उसने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उसके पैर में गोली लगी। दूसरी छूकर निकल गई। फायरिंग और चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पति मुकेश भी घर आ गए। पत्नी को प्राइवेट अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर वहां से एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी चेक किए। पुलिस जांच में हमले के 2 कारण सामने आए पहली वजह- सौतेली मां से प्रॉपर्टी विवाद सीमा, मुकेश दोनों की ही दूसरी शादी है: सीमा और मुकेश दोनों की ये दूसरी शादी है। मुकेश गोयल की पहली पत्नी की 2018 में ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी। पहली पत्नी से 4 बच्चे हैं। इनमें 3 बड़ी बेटियां और सबसे छोटा बेटा अश्विनी है। वह 31 साल का है। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। दो बेटियों का ससुराल मेरठ में ही है। एक बेटी बाहर रहती है। बेटा अश्विनी अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी के साथ सरधना में कॉस्मेटिक शॉप के ऊपर बने घर में रहता है। इसी कॉस्मेटिक प्लस जरनल स्टोर पर मुकेश रविवार को घटना के वक्त बैठे थे। मुकेश और अश्विनी दोनों मिलकर ये दुकान चलाते हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद मुकेश ने दूसरी शादी की: सीमा मूलरूप से मुरादाबाद की रहने वाली है। मायका मुरादाबाद का है। पिछले कई सालों से वो यहीं सरधना में रहती है। पड़ोसियों ने बताया कि सीमा भी शादीशुदा थी। कस्बे में ही किसी आदमी के साथ वो रहती थी। सीमा को बच्चे नहीं हो रहे थे। इसलिए पहला पति मारता-पीटता था। कुछ दिन बाद पति ने उसे छोड़ दिया। सीमा अकेली रह गई। वो मुकेश की दुकान पर आकर काम करने लगी। सीमा वहां करीब 9 साल से काम कर रही है। तब मुकेश की पहली पत्नी जिंदा थी। दोनों ने कर ली कोर्ट मैरिज : 2018 में जब मुकेश की पत्नी की मौत हुई तो वो अकेले हो गए। पत्नी की मौत के 1-2 महीने बाद ही मुकेश ने अपनी दुकान पर काम करने वाली सीमा से कोर्ट मैरिज कर ली। लेकिन, शादी के बाद सीमा से मुकेश के चारों बच्चों ने रिश्ता खत्म कर लिया। चारों बच्चे सीमा से रंजिश रखने लगे। उन्हें लगा कि सीमा ने उनके पिता की दौलत और मकान हासिल करने के लिए शादी करने का ड्रामा किया है। बेटे से अलग घर में रहने लगा मुकेश: शादी के बाद मुकेश ने जनरल स्टोर की दुकान, उसके ऊपर बने मकान में बेटा-बहू को रहने के लिए दे दिया। जबकि, इसी घर से 100 मीटर की दूरी पर अपने दूसरे मकान में पत्नी सीमा के साथ रहने लगा। इस मकान में भी नीचे गोदाम और ऊपर मकान है। इसी मकान में रविवार को फायरिंग हुई। प्रॉपर्टी में हिस्सा चाहती है सीमा: पुलिस जांच के मुताबिक, मुकेश के चारों बच्चे शादीशुदा और समझदार हैं। इस उम्र में पिता की दूसरी शादी करना उन्हें पसंद नहीं आया। सौतेली मां सीमा को कभी वो अपना नहीं सकते, क्योंकि वह कहीं मुकेश की प्रॉपर्टी में हिस्सा न मांग ले। वहीं, परिवार में मुकेश की प्रॉपर्टी और पैसे का झगड़ा है। इस कारण सीमा और मुकेश के बच्चों में बातचीत बंद है। वहीं, सीमा मुकेश की प्रॉपर्टी हासिल करने के लिए अपना बच्चा भी चाहती है। इसके लिए वो अक्सर डॉक्टरों से सलाह लेती है। पुलिस के अनुसार, हो सकता है मुकेश के बच्चों को डर हो कि कहीं सौतेली मां का बच्चा होने पर पिता प्रॉपर्टी उसके नाम कर देगा। इसलिए उन्होंने सीमा पर हमला कराया। दूसरी वजह- महिला का अफेयर सीमा से 25 साल बड़ा है मुकेश: अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए मुकेश-सीमा ने बेशक एक दूसरे से शादी कर ली हो, लेकिन उनकी उम्र में करीब डेढ़ गुने का अंतर है। सीमा अभी 40 साल की है। जबकि, पति मुकेश 65 साल का है। उसकी बेटियां 40 साल से अधिक उम्र की हैं। देखें, तो पत्नी की उम्र की मुकेश की बेटियां हैं। पुलिस का मानना है कि पति-पत्नी में उम्र के बड़े गैप के कारण सीमा का कहीं अफेयर हो सकता है। चर्चा ये भी है कि सीमा अपना बच्चा करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार थी। वो बाहरी व्यक्तियों के संपर्क में थी। ये बात पति मुकेश और उसके बच्चों को पता चल गई हो। इसीलिए उन्होंने सीमा पर हमला कराया हो। या फिर उस तीसरे आदमी ने अफेयर में कोई बात न मानने पर सीमा की हत्या का प्रयास किया हो। अपना बच्चा करना चाहती थी सीमा: सीमा मां नहीं बन सकती थी। पहले पति से भी इसी कारण उसका झगड़ा होता था और संबंध टूट गया था। मुकेश ने सीमा को सिर्फ इसलिए पत्नी बनाया, क्योंकि उसे बच्चे नहीं बल्कि अपना ख्याल रखने के लिए पत्नी चाहिए थी। इसलिए उसने सीमा को चुना, क्योंकि उसके बच्चे नहीं हो सकते। लेकिन, सीमा अपना भविष्य सुधारने के लिए एक बच्चा चाहती है। इसलिए वो लगातार बच्चे के लिए ट्राई कर रही थी। यह भी चर्चा है कि वो इसके लिए लगातार डॉक्टरों के संपर्क में थी। जिससे उसे अपना बच्चा हो, जिसके सहारे वो जिंदगी गुजार सके। सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध युवक
पुलिस ने बाजार में दुकानों पर लगे सीसीटीवी चेक किए। इसमें एक संदिग्ध युवक दिखा है। ये युवक कौन है, पुलिस इसकी तफ्तीश कर रही है। मुकेश ने उस युवक को पहचानने से इनकार कर दिया है। घायल महिला के सामान्य होने के बाद जब वो बोलने की हालत में होगी, तब पुलिस इस युवक के बारे में पूछताछ करेगी। वहीं, पुलिस महिला समेत पूरे घर के लोगों की कॉल डिटेल और मोबाइल भी चेक कर रही है। अब घरवालों ने जो बताया वो पढ़िए.. पत्नी बोली- मुझे गोली लग गई, जल्दी घर जाओ
सीमा के पति मुकेश चंद गोयल ने बताया- मैं जनरल स्टोर की दुकान चलाता हूं। पत्नी का फोन आया कि मुझे किसी ने गोली मार दी है। तुम जल्दी घर आ जाओ। जब मैं घर पहुंचा, तो देखा वह जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी। वह अभी बेहोश है, कुछ बोल नहीं पा रही। हमलावर कौन था, यह मैं नहीं जानता। पत्नी ने भी अभी तक कुछ नहीं बताया है। बेटा बोला- सौतेली मां कुछ बताकर नहीं जाती थीं
मुकेश के बेटे अश्विनी ने बताया- मम्मी के गुजरने के करीब डेढ़-दो महीने बाद ही पापा ने दुकान में ही काम करने वाली सीमा से शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही सौतेली मां हम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करती थी। घर से बाहर जाते समय किसी को कुछ बताकर नहीं जाती थी। कहीं भी निकल जाती, वो कहां जाती किससे बात करती थी हमें कुछ नहीं पता, इवन पापा को भी कोई जानकारी नहीं होती थी। वो सारे दिन गायब रहती थी। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि महिला को केवल एक गोली उसके घुटने में लगी है। दूसरी गोली केवल छूकर गुजरी है। महिला के सिर में चोट लगी है, जिससे खून बह रहा था। इसलिए लगा कि उनको सिर में गोली लगी है। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। महिला को गोली किसने मारी, यह अभी क्लियर नहीं हुआ है। महिला अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। हालत में सुधार होने पर उनसे बातचीत की जाएगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी चेक कर रही है। ————————- ये खबर भी पढ़ें… पति ट्रेन के आगे कूदा, पत्नी फंदे पर लटकी, फिरोजाबाद में 1 घंटे में दोनों की मौत; विवाद के बाद गुस्से में घर से निकला था फिरोजाबाद में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी ने फंदे से लटक कर जान दे दी। दोनों घटना एक घंटे के अंदर हुई है। शनिवार सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में पति घर से निकला और 2 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे कूद गया। पूरी खबर पढ़िए…
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/zsNrLbB
Leave a Reply