Tag: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर

  • लखनऊ में फ्लैट के लिए पंजीकरण बढ़ा, अब 15 अप्रैल:एलडीए ने एक माह बढ़ाई आवेदन अवधि, 27 मंजिला 4 टावरों में बनेंगे 384 प्रीमियम फ्लैट

    लखनऊ के बीचों-बीच बनने जा रहे ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट में फ्लैट लेने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 15 अप्रैल 2026 कर दी है। पहले यह अवधि मार्च में समाप्त होने वाली थी, लेकिन लोगों की मांग पर इसे एक माह के लिए बढ़ा दिया गया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर पंजीकरण अवधि बढ़ाई गई है। इस प्रोजेक्ट में करीब 1900 वर्गफीट क्षेत्रफल के 384 प्रीमियम फ्लैट बनाए जाएंगे। सभी फ्लैट 3 बीएचके प्लस स्टडी श्रेणी के होंगे और इनकी शुरुआती कीमत लगभग 1.11 करोड़ रुपए रखी गई है। सिर्फ वेबसाइट से होगा पंजीकरण एलडीए के अपर सचिव सी.पी. त्रिपाठी ने बताया कि फ्लैट के लिए आवेदन केवल एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही किया जा सकेगा। इसके लिए आवेदकों को फ्लैट की अनुमानित कीमत का 5 प्रतिशत पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए यह राशि 2.5 प्रतिशत होगी। फ्लैटों का आवंटन पूरी तरह लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा। 27 मंजिल के चार टावर मिल रोड स्थित ऐशबाग क्षेत्र में बनने वाले इस प्रोजेक्ट का कुल क्षेत्रफल करीब 17,910 वर्गमीटर है। यहां 27 मंजिल के चार टावर बनाए जाएंगे, जिनमें कुल 384 फ्लैट होंगे। सोसाइटी में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं परियोजना में निवासियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं, जिनमें— स्वीमिंग पूल क्लब हाउस पार्क व किड्स प्ले एरिया पावर बैकअप 600 से अधिक वाहनों की पार्किंग परिसर में ही कॉमर्शियल दुकानें
    3 साल में निर्माण का लक्ष्य एलडीए ने प्रोजेक्ट का निर्माण 3 वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। आवंटन के बाद खरीदारों को 36 महीने की किस्तों में भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। वहीं, 45 से 90 दिनों में पूरी रकम जमा करने पर 4 से 6 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • दुकान खोलने को भाई ने दिए उधार पैसे:वापसी में बोगस चैक मिलने का आरोप, आगरा कोर्ट ने किया तलब

    आगरा में चेक डिसऑनर के एक मामले में अदालत ने आरोपी को तलब करने के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त न्यायालय संख्या-3 ने मामले की सुनवाई के लिए आरोपी को कोर्ट में उपस्थित होने को कहा है।
    चेक डिसऑनर के मामले में अतिरिक्त न्यायालय संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी ने आरोपी मोहित शर्मा पुत्र रमेश चंद शर्मा निवासी वाजिदपुर, थाना डॉकी, जिला आगरा को मुकदमे के विचारण के लिए अदालत में तलब करने के आदेश दिए हैं।
    मामले के अनुसार वादी युवराज कुमार लवानियाँ निवासी पुरानी आबादी, सिकंदरा ने अपने अधिवक्ता जल सिंह परिहार के माध्यम से अदालत में परिवाद दायर किया। वादी ने आरोप लगाया कि आरोपी मोहित शर्मा उसका फूफेरा भाई है और दोनों के बीच पारिवारिक संबंध होने के कारण भरोसे में उसने 5 अप्रैल 2023 को मिठाई की दुकान खोलने के लिए 2 लाख 68 हजार रुपए उधार लिए थे।
    वादी के अनुसार काफी समय बीत जाने के बाद पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने भुगतान के लिए एक चेक दिया, लेकिन बैंक में प्रस्तुत करने पर वह चेक डिसऑनर हो गया। इस पर वादी के अधिवक्ता ने अदालत में पक्ष रखा, जिसके आधार पर अदालत ने मामले के विचारण के लिए आरोपी मोहित शर्मा को तलब करने के आदेश जारी किए हैं।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • एटा में तेरहवीं दावत में दो पक्षों में मारपीट:पथराव में एक युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी

    एटा शहर के मुहल्ला शांति नगर में एक तेरहवीं की दावत के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पथराव और फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। घटना शांति नगर स्थित अतिथि निवास गेस्ट हाउस में हुई। घायल युवक की पहचान 30 वर्षीय अंकित पांडेय पुत्र संतोष पांडेय के रूप में हुई है। अंकित ने बताया कि उनके ताऊ की तेरहवीं की दावत चल रही थी, तभी किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी जल्द ही विवाद में बदल गई और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। अंकित ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तभी एक पक्ष ने तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पथराव के दौरान पत्थर लगने से अंकित पांडेय घायल हो गए। घटना के बाद उनके परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • बरेली बीजेपी महानगर कार्यसमिति की घोषणा:प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर जारी हुई नई लिस्ट, महानगर उपाध्यक्ष और महामंत्रियों के नामों पर लगी मुहर

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद बरेली महानगर कार्यसमिति की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। नामित पार्षदों के ऐलान के ठीक बाद आई इस लिस्ट ने स्थानीय राजनीति में हलचल तेज कर दी है। संगठन ने सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए ऊर्जावान चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है। उपाध्यक्षों की लंबी फेहरिस्त
    महानगर टीम को मजबूती देने के लिए आठ उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसमें प्रभू दयाल लोधी, डॉ० तृप्ति गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, राज किशोर, प्रवेश वर्मा, डॉ० रामचन्द्र मौर्या, अमरीश कठेरिया और विभू शर्मा के नामों का ऐलान हुआ है। यह नियुक्तियां आगामी सांगठनिक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से की गई हैं। महामंत्री और मंत्रियों की जिम्मेदारी
    संगठन के मुख्य आधार स्तंभ माने जाने वाले महामंत्री पद पर विष्णु शर्मा, राजीव साहनी और डॉ० आदेश गंगवार को तैनात किया गया है। वहीं, महानगर मंत्री के रूप में अजय चौहान, रितेश गुप्ता, लता सिंह बघेल, रेनू शर्मा, कुमार गौरव शर्मा, राधे गुर्जर, मंजीत सिंह नागपाल और ऋतु सागर को कमान मिली है। कोषाध्यक्ष की कमान भास्कर के हाथ
    पूरी टीम के वित्तीय प्रबंधन और सांगठनिक समन्वय के लिए विपिन भास्कर को महानगर कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • कार की टक्कर से लखीमपुर के युवक की मौत:बाइक से दिल्ली जा रहे थे, साथी गंभीर रूप से घायल

    रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में लखीमपुर खीरी के एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक बाइक से दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी है। लखीमपुर खीरी जिले के पसीगवां थाना क्षेत्र के बढ़वारी उदय गांव निवासी शोभित शुक्ला अपने साथी दीपांशु मिश्रा के साथ दिल्ली जा रहे थे। सोमवार देर शाम शहजादनगर थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट के पास उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस चालक प्रदीप कुमार और ईएमटी दीपक कुमार ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने शोभित शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। दीपांशु मिश्रा का उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। शहजादनगर थाना प्रभारी कुलदीप राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश जारी है।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • प्रयागराज नगर निगम में 10 पार्षद नामित:शासन ने जारी की अधिसूचना, नगर विकास विभाग ने जारी किया आदेश

    उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास विभाग ने प्रयागराज नगर निगम में 10 पार्षदों को नामित कर दिया है। इस संबंध में नगर विकास अनुभाग-7 की ओर से 14 मार्च 2026 को अधिसूचना जारी की गई। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद इन व्यक्तियों को नगर निगम में पार्षद के रूप में नामित किया गया है। नगर निगम के कार्यों में करेंगे सहयोग
    जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्तियां उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 की धारा 6 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई हैं। शासन का कहना है कि नगर निगम के कार्यों और समितियों में सहयोग के लिए इन सदस्यों को नामित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार जिन लोगों को नामित पार्षद बनाया गया है उनमें स्वातिका भारद्वाज, श्याम चंद्र हेला, दुर्गा नंदिनी, राजेश कुशवाहा, अखिलेश सिंह, बब्बन प्रजापति, दिलीप केसरवानी, प्रवीन भारतीय, अरुण कुमार मिश्रा और लाल बहादुर साहू शामिल हैं। नगर निगम में नामित पार्षदों की नियुक्ति के बाद बोर्ड की बैठकों और विभिन्न स्थायी समितियों में इनकी भागीदारी रहेगी। माना जा रहा है कि इससे नगर निगम के प्रशासनिक और विकास कार्यों में सहयोग मिलेगा। इस संबंध में अधिसूचना प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद की ओर से जारी की गई है।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • ललितपुर में गैस सिलेंडर टैक्सी से यात्री टैक्सी टकराई:हादसे में पांच घायल, चालक गंभीर हालत में झांसी रेफर

    ललितपुर-महरौनी मार्ग पर सोमवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। गैस सिलेंडर ले जा रही टैक्सी में पीछे से एक यात्री टैक्सी ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में टैक्सी चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों ने गैस टैक्सी के चालक की हालत गंभीर देखते हुए उसे झांसी रेफर कर दिया। यह घटना सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे हुई। अरिहंत गैस एजेंसी की टैक्सी गैस सिलेंडर लेकर खितवांस से महरौनी रोड पर लौट रही थी। पटसेमरा गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही एक सवारी टैक्सी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे गैस टैक्सी पलट गई। हादसे में राजेंद्र सिंह, गोविंद नगर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामशाह, अर्जुन खिरिया निवासी सत्यप्रकाश पुत्र पुरुषोत्तम, जीरोन निवासी हरपाल पुत्र कोमलचंद्र और प्रदीप जैन पुत्र सुंदर लाल जैन घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गैस एजेंसी के कर्मचारी (टैक्सी चालक) मनोज की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें झांसी रेफर किया गया है।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • कुलदीप के रिसेप्शन में चार्टर्ड विमानों से लखनऊ पहुंचेंगे मेहमान:कल होगा भव्य आयोजन, कई क्रिकेटरों के आने की संभावना

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी के बाद अब लखनऊ में भव्य रिसेप्शन की तैयारी है। मंगलवार को होने वाले इस समारोह में देश-विदेश के कई खास मेहमानों के आने की उम्मीद है। खास बात यह है कि कई मेहमान चार्टर्ड विमानों से सीधे लखनऊ पहुंचेंगे। अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के सूत्रों के मुताबिक मंगलवार के लिए अब तक चार चार्टर्ड विमानों की लैंडिंग का समय तय किया गया है। ये सभी नॉन-शेड्यूल फ्लाइट्स होंगी, जिन्हें एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पार्किंग के लिए एप्रन दिया जाएगा। एयरपोर्ट प्रशासन भी इन खास उड़ानों को देखते हुए अपनी तैयारियां पूरी कर रहा है। क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां हो सकती हैं शामिल सूत्रों का कहना है कि रिसेप्शन में क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों के आने की संभावना है। माना जा रहा है कि जो खिलाड़ी मसूरी में हुई शादी में शामिल नहीं हो सके थे, वे लखनऊ के इस समारोह में पहुंच सकते हैं। इसी वजह से चार्टर्ड फ्लाइट्स के जरिए मेहमानों के आने की तैयारी की गई है। मसूरी में बचपन की दोस्त से रचाई शादी कुलदीप यादव ने 14 मार्च को उत्तराखंड के हिल स्टेशन मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह (वंशिका चड्ढा) के साथ सात फेरे लिए थे। शादी का कार्यक्रम काफी निजी रखा गया था, जिसमें परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। अब लखनऊ में होगा जश्न मसूरी में शादी के बाद अब लखनऊ में होने वाला रिसेप्शन भव्य होने जा रहा है। इसमें खेल जगत, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई खास मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। चार्टर्ड विमानों की बुकिंग से साफ है कि समारोह में बड़ी हस्तियों की मौजूदगी देखने को मिल सकती है।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • चोरी का आरोपी न्यायालय परिसर से फरार:पेशी पर लाया गया बंदी, जेल ले जाते समय पुलिस को चकमा देकर भागा

    बांदा जिले के अतर्रा सिविल न्यायालय परिसर से सोमवार शाम चोरी का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को पेशी के लिए जेल से लाया गया था। वापस जेल ले जाते समय बाथरूम का बहाना बनाकर वह भाग गया। अतर्रा थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर मुहल्ला निवासी 35 वर्षीय चुन्नू कोटार्य को 16 जनवरी को वाहन गैराज से बैटरी चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सोमवार को उसकी सिविल न्यायालय अतर्रा में चार्जशीट दाखिल होने के साथ पेशी थी। पेशी के बाद शाम करीब छह बजे पुलिस लाइन के पांच पुलिसकर्मी चुन्नू कोटार्य समेत पांच अन्य बंदियों को कैदी वाहन में वापस जेल ले जा रहे थे। इसी दौरान चुन्नू कोटार्य ने बाथरूम करने की बात कही। जब पुलिसकर्मियों ने उसे वाहन से नीचे उतारा, तो वह उनके हाथ से रस्सी खींचकर पास के बल्लान गांव की ओर भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद बंदियों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल पुलिस लाइन और अतर्रा थाने को बंदी के भागने की सूचना दी। पुलिस ने पूरे जिले और आसपास के जनपदों में अलर्ट जारी कर नाकेबंदी कराई है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें उसके रिश्तेदारों और दोस्तों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि बंदी को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं, मंडल कारागार के प्रभारी जेल अधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि अभी तक पुलिसकर्मियों ने बंदी के भागने की जानकारी जेल को नहीं दी है। जानकारी मिलते ही कारागार निदेशालय समेत अन्य अधिकारियों को सूचित किया जाएगा और आसपास के थानों व जेलों में रेडियोग्राम भेजा जाएगा।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • हरदोई में बोलेरो खंती में पलटी, एक की मौत:तिलक समारोह से लौट रहे थे लोग, दो गंभीर घायल

    हरदोई जिले में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बिलग्राम क्षेत्र में तिलक समारोह से लौट रही एक बोलेरो एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। जानकारी के अनुसार, जनपद हरदोई के ग्राम कुतूआपुर में आयोजित तिलक कार्यक्रम से लोग बोलेरो से वापस लौट रहे थे। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में सदरपुर मार्ग पर जरौली-बलेंदा पुलिया के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन में सवार लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए बिलग्राम सीएचसी लाया गया। डॉक्टरों ने बिंधोरी नेवादा निवासी राम चेला (45) पुत्र छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें से एक घायल को घटनास्थल से ही जिला अस्पताल भेज दिया गया था। वहीं, कुतुआपुर निवासी भगवान शरण (50) पुत्र मिश्रीलाल को प्राथमिक उपचार के बाद बिलग्राम सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। मृतक राम चेला के परिवार में उनके पुत्र अनूप (17 वर्ष) और पुत्री संध्या (12 वर्ष) हैं। सूचना मिलने पर बिलग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने दी।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • रामपुर में दो सड़क हादसे, दो युवक घायल:कार डिवाइडर से टकराई, बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर

    रामपुर में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में मेरठ और मुरादाबाद के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ये हादसे शहजादनगर थाना क्षेत्र में हुए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पहला हादसा शहजादनगर थाना क्षेत्र के पास हुआ। मेरठ जिले के नारंगपुर निवासी अजय कुमार अपनी कार से शाहजहांपुर से वापस मेरठ लौट रहे थे। सोमवार सुबह उनकी कार शहजादनगर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अजय कुमार उसमें फंस गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस चालक प्रदीप कुमार और ईएमटी दीपक कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल अजय कुमार को कार से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, दूसरा हादसा भी शहजादनगर थाना क्षेत्र में ही हुआ। मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के नजरपुर निवासी हेमवीर अपने रिश्तेदार के घर मिर्जापुर गांव (शहजादनगर क्षेत्र) आए हुए थे। सोमवार देर शाम वे वहां से अपने घर मुरादाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान फैजनगर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हेमवीर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसने घायल हेमवीर को जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • घर में घुसे तेंदुए ने युवक-महिला पर किया हमला:लखीमपुर में वन विभाग ने दो घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ा

    लखीमपुर खीरी जिले के उत्तर निघासन के बेलराया वन रेंज क्षेत्र में तेंदुए का आतंक जारी है। सोमवार को बनवीरपुर गांव में एक तेंदुए ने घर में घुसकर एक युवक और एक महिला पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, बनवीरपुर गांव निवासी हेमचंद वर्मा के घर में अचानक एक तेंदुआ घुस आया। इसी दौरान इंद्र नगर निवासी बलदेव सिंह बब्बू वहां पहुंचे, जिस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से चला गया। करीब 20 मिनट बाद तेंदुआ फिर उसी घर में पहुंचा और रामप्यारी पत्नी गया प्रसाद पर हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गईं। परिजनों ने महिला को गंभीर अवस्था में निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लगातार हमलों से गांव में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पशु चिकित्सकों की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर काबू में कर लिया। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही रननगर गांव में भी तेंदुए ने किसान राजन शर्मा पर हमला किया था। वह अपने फार्म हाउस में मवेशियों के भूसे के गोदाम के पास थे, तभी तेंदुए ने उन पर झपट्टा मारा था। इस हमले में किसान का एक हाथ घायल हो गया था। उस घटना के बाद वन विभाग ने रननगर गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया था। निघासन बेलराया वन रेंज के एसडीओ मनोज कुमार तिवारी ने बताया – “पशु चिकित्सकों की मदद से तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित पकड़ लिया गया है। उसे वन रेंज कार्यालय ले जाया जा रहा है, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।”

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • सक्तेशगढ़ आश्रम से लौट रहे श्रद्धालुओं से मारपीट, छिनैती:मिर्जापुर में बाइक सवारों ने किया विवाद, जांच जारी

    मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र में सक्तेशगढ़ आश्रम से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और छिनैती की घटना हुई है। यह घटना सोमवार रात करीब आठ बजे हुई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बरैनी गांव निवासी अखिलेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ सक्तेशगढ़ स्थित अड़गड़ानंद आश्रम में दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी चार पहिया वाहनों से अपने घर लौट रहे थे। अखिलेश के अनुसार, जब उनका काफिला चुनार कस्बा क्षेत्र में पुराने थाने के पास पहुंचा, तो बाइक सवार कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। युवकों ने वाहन छूने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान बदमाशों ने अखिलेश के गले से सोने की चेन और उनकी भतीजी का मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • आंगनवाड़ी सहायिका से भर्ती के लिए रिश्वत मांगी, CDPO निलंबित:जांच में ऑडियो क्लिप से मैच हुई आवाज, 20 हजार रुपए की डिमांड की थी

    श्रावस्ती में आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति में रिश्वत मांगने के आरोप में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) सिरसिया को निलंबित कर दिया गया है। जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई और मोबाइल वार्ता की ऑडियो क्लिप में अधिकारी की आवाज की पुष्टि हुई। मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने बताया कि प्रियंका आर्य पत्नी मंगली प्रसाद ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सीडीपीओ सिरसिया ने आंगनवाड़ी सहायिका पद पर नियुक्ति के लिए 20 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत के साथ एक मोबाइल ऑडियो क्लिप भी प्रस्तुत की गई थी। जिलाधिकारी ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने डिप्टी कलेक्टर प्रवीण कुमार यादव और डिप्टी कलेक्टर रवेंद्र कुमार की एक संयुक्त जांच टीम का गठन किया। जांच टीम ने पूरे मामले की गहनता से पड़ताल की। प्रस्तुत की गई ऑडियो क्लिप की जांच में सीडीपीओ सिरसिया मुकेश कुमार की आवाज होने की पुष्टि हुई। जांच में यह भी पाया गया कि सहायिका की नियुक्ति के संबंध में धनराशि मांगने की शिकायत प्रथम दृष्टया सही थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर सीडीपीओ मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करने के लिए निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को पत्र भेजकर संस्तुति की गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले में आंगनवाड़ी नियुक्तियों में पारदर्शिता बनाए रखने का संदेश दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • हरदोई की 7 नगर पालिकाओं में 35 नामित सभासद मनोनीत:नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे सदस्य

    उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास विभाग ने हरदोई की विभिन्न नगर पालिका परिषदों में नामित सभासदों की सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा-9 के तहत राज्यपाल द्वारा सात नगर निकायों में कुल 35 सदस्यों को मनोनीत किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार मल्लावां, बिलग्राम, पिहानी, हरदोई, शाहाबाद, संडीला और सांडी नगर पालिकाओं में यह मनोनयन किया गया है। नगर पालिका परिषद मल्लावां में गीता गुप्ता, महेंद्र श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, राम नरेश गौतम और अमित कुमार (शालू) वर्मा को नामित सभासद बनाया गया है। बिलग्राम नगर पालिका परिषद में आरती गुप्ता, अवनीश शर्मा टोनू, विजय वाल्मीकि, आलोक मौर्य और अनुराग मिश्रा को नामित किया गया है। पिहानी नगर पालिका परिषद में पीयूष शुक्ला, किरणकांति शुक्ला, विमलेश गुप्ता, आदर्श सिंह और अमित कुमार को नामित सभासद बनाया गया है। हरदोई नगर पालिका परिषद में रीना गुप्ता, आकाश पाल, संतोष कुमार पटेल, अनूप सिंह मोनू और विनोद कुमार धनुक को नामित सदस्य बनाया गया है। शाहाबाद नगर पालिका परिषद में अजीत कुमार सिंह, महेंद्र वाल्मीकि, सुभाष रस्तोगी, युववीर सिंह राजपूत और मधु मिश्रा को नामित सभासद मनोनीत किया गया है। संडीला नगर पालिका परिषद में शरद कुमार चौरसिया, शिवम सक्सेना, अर्पित गुप्ता, अमन बाबू और रुचि अवस्थाना को नामित किया गया है। सांडी नगर पालिका परिषद में सत्य किशोर राजपूत, सरला गुप्ता, सुशील गुप्ता, आशाराम वर्मा और श्याम जी शर्मा को नामित सभासद बनाया गया है। शासन की अधिसूचना जारी होने के बाद संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। समर्थकों ने नामित सभासदों को बधाई दी है, वहीं स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि ये सदस्य नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • ट्रांसपोर्टर को दोस्त ने मारी गोली:प्रयागराज में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद पिस्टल से किया फायर, पुलिस के पहुंचने से पहले ही हो गया फरार

    प्रयागराज के सिविल लाइंस में सोमवार रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक ट्रांसपोर्टर को उसके ही दोस्त ने गोली मार दी। ये सभी साथ बैठकर शराब पी रहे थे और इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। इसी विवाद में ट्रांसपोर्टर पर फायरिंग कर दी गई। गोली उसके पेट के ऊपरी हिस्से में लगी है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। दारागंज का रहने वाला घायल कनिष्क मिश्रा दारागंज का रहने वाला है और ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है। उसने पुलिस को बताया कि सोमवार रात 10 बजे के करीब वह अपने कुछ दोस्तों के साथ धोबीघाट चौराहे के पास नाइट मार्केट के बाहर बैठकर नाश्ता कर रहा था। इस दौरान उसके साथ ओडी फोर्ट में काम करने वाला उसका साथी भी था। देखते ही देखते निकाल ली पिस्टल खाने पीने के दौरान ही उन लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोस्त ने पिस्टल निकाल ली और गोली मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद अगले ही पल फायर झोंक दिया, जिसमें गोली उसके पेट के ऊपरी हिस्से में लगी और वह लहूलुहान होकर चीखने लगा तो हमलावर भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे अस्पताल ले गई। 100 मीटर की दूरी पर है पुलिस चौकी यह घटना थार्नहिल पुलिस चौकी से 100 मीटर से भी कम दूरी पर हुई। ऐसे में चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सक्रियता पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। फिलहाल सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि आरोपी के बारे में पता चला है कि वह मलाकराज का रहने वाला है। जिस असलहे से फायर किया गया वह लाइसेंसी था या अवैध, यह उसके पकड़े जाने के बाद ही पता चल सकेगा। उसकी तलाश में टीमें लगा दी गई हैं।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • गैंगरेप के आरोपियों से मुठभेड़:मथुरा पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी हुआ घायल,दूसरे ने किया सरेंडर

    मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके साथ मौजूद साथी ने सरेंडर कर दिया। आरोपियों ने शनिवार को महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। पॉन्टून पुल के पास दिया था वारदात को अंजाम शनिवार को मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में दो आरोपियों ने खेत पर जाती महिला को अकेला पाकर पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। बेगमपुर गांव के रहने वाले आरोपी 24 वर्षीय राजकुमार और 20 वर्षीय दुर्गेश ने यमुना नदी की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर पड़ने वाले पॉन्टून पुल के पास इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया और महिला का मेडिकल कराया। मेडिकल में रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। मुकद्दमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे आरोपियों के बारे में सोमवार की देर रात मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि राजकुमार और दुर्गेश राधारानी अंडरपास के नजदीक मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पर किया फायर आरोपी राजकुमार और दुर्गेश को पकड़ने गई पुलिस टीम से बचने के लिए राजकुमार ने फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में मांट पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली राजकुमार के बाएं पैर में लग गई। जिसकी बजह से वह घायल हो गया। राजकुमार को गोली लगते ही दुर्गेश ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने राजकुमार को घायल अवस्था में गिरफ्तार करने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के पास से 1 तमंचा 3 कारतूस बरामद किए। आरोपी राजकुमार पर 2025 में नाबालिग के साथ दुराचार का एक मुकद्दमा दर्ज है।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • पुष्पक विमान में विराजमान होकर निकले भगवान गोदारंगमन्नार:दर्शनों के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब, स्वागत में रास्ते भर बनाई रंगोली

    उत्तर भारत में श्री रामानुज संप्रदाय के विशालतम श्री रंगनाथ मंदिर के दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव का सोमवार की देर रात को विधिवत समापन हो गया। लोक कल्याण की कामना को लेकर आयोजित वैदिक उत्सव के अंतिम दिवस ठाकुर गोदा रंगनाथ भगवान देशी विदेशी पुष्पों और केले के तने से सुसज्जित भव्याकर्षक पुष्पक विमान पर विराजित होकर भक्तो को कृतार्थ करने निकले। ठाकुर जी की इस अलौकिक छवि को निहारने के लिए भक्तो का सैलाब उमड़ पड़ा। वृंदावन और कोलकाता के कारीगरों ने तैयार किया पुष्पक विमान वृंदावन के प्रमुख श्री रंगनाथ मंदिर के ब्रह्मोत्सव में सोमवार की देर रात रंगनाथ मंदिर से भगवान की सवारी विविध प्रकार के देशी विदेशी पुष्पों और केले के तनों पर की गई आकर्षक कलाकारी से सुसज्जित पुष्पक विमान में विराजमान होकर निकली। इस पुष्पक विमान को वृंदावन और कोलकाता के दो दर्जन से ज्यादा कारीगरों ने 24 घंटे से ज्यादा मेहनत कर तैयार किया। पुष्पक विमान में विराजमान भगवान रंगनाथ और माता गोदा जी के दर्शन बेहद ही मनोहारी थे। 12 तरह के भोग लगाकर की 12 आरती जिस पुष्पक विमान वाहन में भगवान विराजमान थे उस पर की गई आकर्षक कलाकारी भक्तों को आनंद प्रदान कर रही थी। केले के पेड़ से बनाए मोर हों या फिर विमान के आगे लगा हंस विमान की सुंदरता को चार चांद लगा रहे थे। भगवान रंगनाथ के ब्रह्मोत्सव के अंतिम दिन निकाली गई पुष्पक विमान की सवारी से पहले भगवान का पुष्पार्चन हुआ। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रों के बीच भगवान को पुष्प अर्पित किए। इससे पहले भगवान को 12 तरह के भोग लगाए और 12 आरती की। भगवान के स्वागत में बनाई रंगोली रात करीब 10:30 बजे भगवान रंगनाथ की पुष्पक विमान पर विराजमान सवारी जैसे ही मंदिर परिसर से निकलकर पश्चिम द्वार पर पहुंची तो भक्तों ने उनके स्वागत के लिए रंगोली बनाई हुई थी। यहां भगवान का वाहन करीब 50 फीट लंबी और 30 फीट चौड़ी रंगोली पर चलकर आगे बढ़ा तो भक्तों ने महाआरती की। पश्चिम द्वार से सवारी सिंह द्वार पर पहुंची तो वहां बेहद ही आकर्षक रंगोली सजाई गई। यहां रंगों से भगवान के दिव्य रथ की छवि बनाई गई थी। भगवान की सवारी जब आगे बढ़ी तो रास्ते भर में भक्तों ने फूलों और रंगों से बेहद ही आकर्षक रंगोली बना रखी थी। जगह जगह महाआरती की गई। ध्वज उतारकर हुआ उत्सव का समापन देर रात भगवान की छवि के दर्शन करने के लिए करीब 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु सड़कों पर मौजूद रहे। मंदिर परिसर से लेकर बड़े बगीचा तक श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे थे। मध्य रात्रि उपरांत करीब 1 बजे भगवान की सवारी नगर भ्रमण करने के बाद पुनः मंदिर परिसर पहुंची। जहां गरुड़ स्तंभ के समीप मंडप में भगवान को विराजित कर वैदिक उत्सव के दौरान अज्ञानता वश हुए अपराधों के लिए क्षमा प्रार्थना करते हुए लोक कल्याण की मंगल कामना की गई। तदोपरांत गरुण स्तंभ से ध्वजा उतारकर उनको विदाई दी गई और विधिवत समापन किया गया।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • गोरखपुर नगर निगम में 10 पार्षद मनोनित:गोरखनाथ मंदिर के करीबी दुर्गेश बजाज, भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी चंदन आर्य का भी नाम

    सरकार की ओर से नगर निकायों में मनोनित पार्षदों की सूची जारी कर दी है। गोरखपुर नगर निगम में 10 लोगों को मनोनित पार्षद बनाया गया है। गोरखनाथ मंदिर के करीबी दुर्गेश बजाज एवं भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी चंदन आर्य के नाम भी इस सूची में शामिल हैं। लंबे समय से इस सूची का इंतजार किया जा रहा था।
    गोरखपुर नगर निगम में 80 पार्षद हैं और अब 10 मनोनित पार्षद भी होंगे। इनका कार्यकाल 2028 तक होगा। इस मनोनयन में भाजपा से जुड़े नेताओं को तरजीह दी गई है। कुछ पूर्व पार्षद भी हैं। 10 लोगों की सूची में 4 वैश्य, दो क्षत्रीय, एक ब्राह्मण, एक अनुसूचित जाति, एक निषाद एवं एक कायस्थ समाज से शामिल किए गए हैं। एक महिला को भी मनोनित किया गया है। GDA बोर्ड के सदस्य भी हैं दुर्गेश
    गोरखनाथ मंदिर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी दुर्गेश बजाज को एक बार फिर तवज्जो मिली है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) बोर्ड में भाजपा सरकार के पहले कार्यकाल से ही वह सदस्य के रूप में बैठ रहे हैं। अब उन्हें नगर निगम में भी पार्षद मनोनित किया गया है। दुर्गेश महानगर के मिर्जापुर चौक के रहने वाले हैं। इसी तरह जैन मंदिर गली, दीवान बाजार के निवासी चंदन आर्य को भी पार्षद बनाया गया है। वह भाजपा महानगर के मीडिया प्रभारी भी हैं। पूर्व पार्षद आलोक सिंह विशेन को भी मिली जिम्मेदारी इस सूची में पूर्व निर्वाचित पार्षद आलोक सिंह विशेन को भी मनोनित पार्षद बनाया गया है। वह घोष कंपाउंड, बशारतपुर के रहने वाले हैं। इसी तरह गोरखनाथ, लच्छीपुर 10 नंबर बोरिंग के वीर सिंह सोनकर को भी मनोनित पार्षद बनाया गया है। वह इससे पहले भी पार्षद रह चुके हैं। इन्हें भी किया गया मनोनित
    सरकार की ओर से बिलन्दपुर के न्यू कालोनी निवासी रितेश सिंह बब्बू को भी मनोनित किया गया है। आवास विकास कालोनी झारखंडी, कूड़ाघाट के अष्टभुजा श्रीवास्तव, हसनगंज बसंतपुर के संजय कुमार वैश्य, ईडब्ल्यूएस 256, नेताजी सुभाष चंद बोस कालोनी निवासी शिवम पांडेय, रामगढ़ताल रामपुर निवासी अरविंद निषाद एवं सागर इंटरप्राइजेज हजारीपुर की संगीता जायसवाल को भी मनोनित पार्षद बनाया गया है।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • लखनऊ में नाबालिग से छेड़छाड़:धमकी देकर 80 हजार वसूले, स्कूल आने जाने के दौरान किया परेशान

    लखनऊ के सआदतगंज इलाके में 15 साल की किशोरी से स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ और धमकी देकर रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मामा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के मामा ने बताया कि लड़की एक निजी स्कूल में पढ़ती है। कच्चा बाग निवासी उमैर उनकी भांजी पर गलत नजर रखता था। वह स्कूल आते-जाते समय रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। आरोप है कि आरोपी ने डरा-धमकाकर किशोरी से कई बार में करीब 80 हजार रुपए भी ले लिए। रुपए लेने के बाद भी आरोपी की मांगें खत्म नहीं हुईं और वह लगातार दबाव बनाता रहा। डर के कारण पीड़िता काफी समय तक चुप रही लेकिन बाद में उसने परिवार को पूरी बात बताई। इसके बाद मामा ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पीछा करने, जबरन रोकने, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्या ने बताया कि आरोपी उमैर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा को सौंपी गई है। पुलिस जल्द ही पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराएगी। घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है। परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • BHU अस्पताल की व्यवस्था के खिलाफ जूनियर रेजिडेंस का विरोध:जेआर-1 ने शुरू किया हड़ताल, आत्महत्या की कोशिश करने‌ वाली साथी के लिए मांग रहे न्याय

    आईएमएस बीएचयू में जूनियर रेजिडेंट द्वारा आत्महत्या के प्रयास की घटना के चौथे दिन माहौल और तनावपूर्ण हो गया। घटना के विरोध में जूनियर रेजिडेंट-1 (जेआर-1) सोमवार को हड़ताल पर चले गए, जिसके कारण वार्ड और ओपीडी की कई सेवाएं प्रभावित हो गई। जेआर-1 के हड़ताल पर जाने के बाद अस्पताल की व्यवस्था फिलहाल सीनियर रेजिडेंट और जेआर-2 व जेआर-3 संभाल रहे हैं। मरीजों के इलाज और जरूरी सेवाओं को जारी रखने के लिए वरिष्ठ रेजिडेंट अतिरिक्त जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पहले जानिए क्या है स्थिति अस्पताल में सामान्य तौर पर जेआर-1 वार्ड में भर्ती मरीजों का फॉलोअप, नए मरीजों का एडमिशन बनाना, जांच के लिए सैंपल लेना और कई अन्य क्लिनिकल कार्यों की जिम्मेदारी निभाते हैं। हड़ताल के कारण अब ये सभी काम जेआर-2 और जेआर-3 को करने पड़ रहे हैं, जिससे उन पर कार्यभार बढ़ गया है। जूनियर रेजिडेंस ने मासिक दबाव का लगाया आरोप जूनियर रेजिडेंट का कहना है कि आत्महत्या के प्रयास की घटना ने रेजिडेंट डॉक्टरों की कार्य परिस्थितियों और मानसिक दबाव को उजागर कर दिया है। उनका आरोप है कि अत्यधिक कार्यभार और प्रशासनिक दबाव के कारण डॉक्टरों को काफी मानसिक तनाव झेलना पड़ता है। प्रदर्शन कर रहे जेआर-1 ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने कार्यभार कम करने, ड्यूटी व्यवस्था में सुधार और रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई है। अब जानिए क्यों शुरू हुआ विरोध सर्जरी विभाग में जूनियर डॉक्टर ने किसी बात से नाराज होकर शुक्रवार को इंसुलिन की ओवरडोज़ ले ली थी। इसके बाद से उनका इलाज शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (एसएसबी) की आईसीयू में चल रहा है। डॉ. सत्या की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के चार दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक वह पूरी तरह से होश में नहीं आ पाई हैं। बताया जा रहा है कि इंसुलिन की ओवरडोज़ का असर उनके शरीर के कई अंगों पर पड़ा है। अब जानिए निदेशक ने क्या कहा आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार का कहना है कि मरीजों के इलाज पर ज्यादा असर न पड़े इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है और वरिष्ठ डॉक्टरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रेजिडेंट डॉक्टरों से बातचीत की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच कमेटी का गठन पहले ही किया गया है। इसके अलावा जूनियर रेजिडेंस डॉक्टर के इलाज के लिए डॉक्टरों का पैनल लगा है।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से मासूम की मौत:पांच फुट दूर जाकर गिरी, खेत से लौटने के दौरान हुई घटना

    माल थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बुलेट ने मासूम बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मासूम पांच फुट दूर जाकर गिरी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए पास के सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ललाई खेड़ा गांव निवासी दिनेश कुमार सब्जी बेचते है। रविवार शाम पत्नी राधा तीनों बेटियों के साथ खेत गई थी। देर शाम घर वापस आते वक्त अटारी से उमरावल मार्ग पर गांव के ही ब्रह्मदेव बाबा मंदिर के सामने गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बुलेट ने अंकिता (5) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अंकिता करीब पांच फुट दूर सड़क पर जा गिरी। घटना के बाद आरोपी बुलेट लेकर मौके से फरार हो गया। बेटी को लहूलुहान हालत में देखकर मां बेसुध हो गई। छोटी बहन को गंभीर देखकर बड़ी बहन भागकर गांव पहुंची और घटना की जानकारी दी। ग्रामीणा भागकर घटनास्थल पर पहुंचे और अंकिता को गंभीर हालत में पास के सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने अंकिता को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची माल थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर मारकर बुलेट सवार फरार दिनेश के परिवार में पत्नी राधा, तीन बेटी है। राधा ने बताया कि बेटी को टक्कर मारने वाला बुलेट सवार पड़ोस के गांव का है। वह उसे देखकर पहचान लेगी। माल इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर बुलेट सवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • आवासीय भूमि पट्टे का दायित्व एसडीएम पर-हाईकोर्ट:भूमि से अतिक्रमण हटाकर दो माह में कब्जा सौंपने का निर्देश

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि ग्राम पंचायत द्वारा आश्रयहीन कृषि श्रमिक को आवंटित आवासीय भूमि के संरक्षण का दायित्व एस डी एम का है।यदि कोई आवंटी को बेदखल कर कब्जा कर लेता है तो उसे हटाकर आवंटी को कब्जा सौंपा जायेगा। कोर्ट ने कहा आवंटित आवासीय भूमि पर उत्तराधिकार हो सकता है किन्तु इससे आवंटी को भूमिधरी या आसामी का अधिकार नहीं मिल जाता।जमीन ग्राम पंचायत की ही रहेगी।उसे आवंटन निरस्त करने का भी अधिकार होगा। फतेहपुर के मामले में कोर्ट का आदेश इसी के साथ कोर्ट ने आवंटी को कब्जा दिलाने व अतिक्रमण हटाने का समादेश जारी करने की मांग में दाखिल याचिका स्वीकार कर ली है और एस डी एम खागा , फतेहपुर को राजस्व संहिता की धारा 65 में संक्षिप्त कार्यवाही कर आवंटी याची को कब्जा सौप घर बनाने दे। ऐसा करने से पूर्व अतिक्रमणकारियों को सुनवाई का पूरा मौका दिया जाय और दो माह में निर्णय ले। यह आदेश न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन तथा न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की खंडपीठ ने श्रीमती गीता देवी व अन्य की याचिका पर अधिवक्ता दिनेश कुमार मिश्र को सुनकर दिया है। घर बनाने से रोका, भगा दिया खागा तहसील के गांव ओरहा के भूमिहीन आश्रयहीन खेतिहर मजदूर याची के पति रामलाल के नाम घर बनाने के लिए ग्राम पंचायत ने 16अप्रैल 12को भूमि आवंटन का प्रस्ताव भेजा जिसे एस डी एम द्वारा 24दिसंबर 12को अनुमोदित किया गया।याची के पति ने कच्चा मकान बनाया ,इसी बीच उसकी दुर्घटना में मौत हो गई। जिसमें याची को मुआवजा मिला तो उसने घर बनाना शुरू किया किन्तु विपक्षियों ने रोक दिया और भगा दिया। जिलाधिकारी व एस डी एम से शिकायत की किंतु कोई कार्रवाई न होने पर हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट ने कानूनी मुद्दे पर फैसला सुनाया और कहा कि ऐसे मामलों में एस डी एम को धारा 65मे संक्षिप्त कार्यवाही कर आवंटी को कब्जा सौंपने का अधिकार प्राप्त है।इस मामले में धारा 134के उपबंध नहीं लागू होंगे।यह धारा भूमिधरी या आसामी की बेदखली पर कार्यवाही का उपबंध करती है।
    जो धारा 63 के आवासीय आवंटन पर लागू नहीं होती।जिसके अतिक्रमण से संरक्षण देने का अधिकार एस डी एम को है।एस डी एम का कर्तव्य है कि वह आवंटी को कब्जा दिलाये। क्योंकि आवास का अधिकार अनुच्छेद 19(1)(e)व अनुच्छेद 21के तहत मूल अधिकारों में शामिल हैं।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • पदों और कट ऑफ़ पर तस्वीर साफ करें- हाईकोर्ट:29 हज़ार सहायक शिक्षक भर्ती मामला, बोर्ड स्थिति स्पष्ट कर दे

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 29000 सहायक शिक्षक भर्ती में रिक्त रह गई सीटों और कट ऑफ को लेकर दाखिल याचिका पर बेसिक शिक्षा परिषद के अधिवक्ता व याची अधिवक्ता को दो सप्ताह में स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। याचियों के अधिवक्ता एस के यादव के अनुसार यह आदेश न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद ने रामचंद्र विश्वकर्मा व चार अन्य की याचिका पर दिया है। काउंसिलिंग की प्रक्रिया पर उठे सवाल उन्होंने बताया कि 29000 सहायक शिक्षक भर्ती में सर्वोच्च न्यायालय ने 29 जनवरी 2025 को रिक्त रह गई सीटों पर याचियों को शामिल करने का आदेश दिया था। एडवोकेट का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने कट ऑफ मार्क्स के बारे में स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग प्रक्रिया के समय प्रदेश के जिस जिले का न्यूनतम कट ऑफ था, उस कट ऑफ से अधिक अंक पाने वाले याचियों को ही नियुक्ति दी जाए। इस आदेश के अनुपालन में बेसिक शिक्षा परिषद ने जिले के न्यूनतम कटऑफ जो उस समय उससे लगभग 10 अंक कटऑफ कम करके हाल ही में काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी की है। याचियों के ज्यादा अंक हैं अधिवक्ता ने बताया कि जो कट ऑफ बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी किया है उस कटऑफ से अधिक अंक इस याचिका में शामिल याचियों के है। उनका कहना है कि याचियों के अंक कटऑफ मार्क्स से अधिक हैं तो इन याचियों का भी रिक्त रह गई सीटों पर अधिकार बनता है। इस पर कोर्ट ने दो सप्ताह में कटऑफ मार्क्स को लेकर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है l

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • दो अफसरों की विरोधी जानकारी पर एडीजी तलब:वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश हों, जमानत अर्जी की सुनवाई 19 मार्च को

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आईसीजेएस पोर्टल से केस डायरी व आपराधिक इतिहास की हाईकोर्ट में उपलब्धता को लेकर दो अधिकारियों की विरोधाभासी जानकारी मिलने पर कोर्ट ने 19 मार्च को ए डी जी तकनीकी उ प्र पुलिस को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हाजिर होने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि इसी दिन डायरेक्टर जनरल उ प्र भी हाजिर रहेंगे। ये अन्य मामले में तलब किए गए हैं। महानिबंधक कार्यालय लिंक जारी करेगा कोर्ट ने उस दिन वीडियो कांफ्रेंसिंग का लिंक देने का महानिबंधक कार्यालय को निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति अरूण कुमार सिंह देशवाल ने गणेश शंकर तिवारी की जमानत अर्जी की सुनवाई करते हुए दिया है। कोर्ट के निर्देश पर सरकारी वकील ने मांगी गई जानकारी दी किंतु केस डायरी उनके कार्यालय को नहीं मिली। जिस पर अन्य केस में आये ए डी जी तकनीकी उ प्र पुलिस ने बताया कि आई सी जे एस पोर्टल पर केस डायरी संयुक्त निदेशक अभियोजन हाईकोर्ट को दी गई है।
    किंतु संयुक्त निदेशक ने ऐसा होने से इंकार किया।कहा कोई ऐसा असेस नहीं दिया गया है।साथ ही कहा कि केस डायरी व आपराधिक इतिहास देखने के लिए एक अधिकारी की तैनाती जरुरी है। दो अधिकारियों के विरोधाभासी कदम को देखते हुए कोर्ट ने ए डी जी तकनीकी को तलब किया है। अर्जी की सुनवाई 19मार्च को होगी।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • 45.64 लाख की LED बल्ब बीच रास्ते से गायब किया:गोरखपुर कैंट पुलिस ने बिहार के ट्रक ड्राइवर को अरेस्ट कर जेल भेजा

    गोरखपुर की कैंट पुलिस ने एलईडी बल्ब चोरी करने वाले एक ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया। आरोपी को अपने ट्रक से लाखों रुपए के बल्ब फरीदाबाद से नेपाल के काठमांडू पहुंचाना था। लेकिन उसने बीच रास्ते से ही माल गायब कर दिया। मामले में पीड़ित की शिकायत के बाद कैंट पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया है।आरोपी के पास से चोरी किए गए 45.64 लाख रुपए का एलईडी बल्ब बरामद कर किया गया है। उसकी पहचान बिहार के गुलशन शाह कानू के रुप में हुई है। जानिए पूरा मामला…
    महाराजगंज के ठूठीबारी स्थित त्रिपाठी कॉम्प्लेक्स निवासी सविता त्रिपाठी का मारुती इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट के नाम से फर्म है। जिसके जरिए वह ट्रांसपोर्ट का काम करती हैं। सविता के अनुसार उन्हें अपने काम के लिए फरीदाबाद-पलवल (हरियाणा) से वाया सोनौली होते हुए काठमांडू (नेपाल) तक माल भेजने के लिए एक ट्रक की आवश्यकता थी। जिसके लिए उन्होंने बिहार के पश्चिमी चंपारण मैनाटाड़ निवासी ट्रक मालिक और ड्राइवर गुलशन साह कानू से संपर्क किया। गुलशन ने बीते 13 फरवरी के ई-वे बिल के आधार पर 374 गत्ता एलईडी बल्ब लोड किए, जिनका कुल वजन करीब 3.18 टन था। बल्ब की अनुमानित कीमत 45 लाख, 64 हजार,914 रुपये बताई गई है। ट्रक में खराबी की सूचना दी
    ट्रक चालक को किराए के लिए पहले 15 हजार रुपए और फिर 35 हजार रुपए का भुगतान भी किया गया। इसके बाद चालक ने ट्रक लेकर काठमांडू के लिए रवाना होने की सूचना दी। आरोप है कि बीते 14 फरवरी की रात करीब 7:30 बजे चालक गुलशन साह कानू ने कॉल कर उनके पति गोपाल त्रिपाठी को बताया कि ट्रक में खराबी आ गई है और गाड़ी गीडा में खड़ी है। उसने मरम्मत के लिए 20 हजार रुपए और लेकर आने को कहा। मोबाइल स्विच ऑफ होने से पीड़ित को शक हुआ
    जब गोपाल त्रिपाठी रुपए लेकर गीडा पहुंचे तो वहां न तो चालक मिला और न ही ट्रक। आसपास काफी खोजबीन के बावजूद ट्रक और चालक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद चालक का मोबाइल फोन भी बंद आने लगा। इस ट्रांसपोर्ट का किराया पहले काम कर चुके ड्राइवर जय प्रकाश सिंह के माध्यम से तय किया गया था। जब उनसे ट्रक और माल के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया। तब उन्हें यह शक हुआ कि उनका लाखों का समान चोरी हो गया है। SSP से शिकायत की
    इसके बाद उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि सर्विलांस की मदद से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से चोरी गए माल भी बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • मकान को लेकर हुए बवाल में थानाध्यक्ष का सिर फटा:प्रयागराज में दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट पत्थर, दीवान भी जख्मी हुआ, चार नामजद समेत 20 पर FIR

    प्रयागराज के शाहगंज इलाके में सोमवार शाम मकान को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर बवाल हो गया। पहले दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट हुई, इसके बाद एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर चलने लगे। हालात काबू करने पहुंचे शाहगंज थानाध्यक्ष कपिल कुमार भी पथराव में घायल हो गए। उनके सिर में चोट आई है, जबकि एक दीवान के हाथ में भी चोट लगी है। मौके पर पहुंची कई थानों की फोर्स सूचना मिलते ही आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, तब जाकर स्थिति पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में चार नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शाम करीब छह बजे हुई घटना पुलिस के अनुसार घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे की है। बताया जा रहा है कि शाहगंज क्षेत्र में एक मकान को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस मकान के तीन हिस्से एक व्यापारी ने खरीद लिए थे, जबकि एक हिस्से में रहने वाले लोग अपना हिस्सा बेचने को तैयार नहीं थे। इसी को लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से तनातनी चल रही थी। नगर निगम की कार्रवाई से बढ़ा विवाद बताया जा रहा है कि हाल ही में एक पक्ष की ओर से नगर निगम में मकान के जर्जर होने की शिकायत की गई थी। इसी शिकायत के आधार पर सोमवार शाम करीब 6 बजे नगर निगम की टीम मकान गिराने के लिए मौके पर पहुंची। इस दौरान मकान के तीन हिस्से खरीदने वाले व्यापारी का बेटा भी अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर मौजूद था। विरोध के बाद आमने-सामने आए दोनों पक्ष नगर निगम की कार्रवाई का मकान के एक हिस्से में रहने वाले लोगों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों ओर से गाली-गलौज हुई और फिर विवाद मारपीट में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव में घायल हुए थानाध्यक्ष और दीवान मौके पर मौजूद शाहगंज थानाध्यक्ष कपिल कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान हुए पथराव में थानाध्यक्ष के सिर में चोट लग गई। उनके साथ मौजूद एक दीवान के हाथ में भी चोट आई। घायलों का कराया गया इलाज घटना की सूचना मिलते ही आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। इसके बाद हालात पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेजा। वहीं घायल थानाध्यक्ष और दीवान को अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। चार नामजद समेत अन्य पर दर्ज हुई रिपोर्ट एडीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि मकान को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसी दौरान विवाद शांत कराने पहुंचे थानाध्यक्ष और एक दीवान भी चोटिल हो गए। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। इस मामले में चार नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • कानपुर में ट्रेन से कटकर ACMO के चाचा की मौत:फाटक पार करते समय हादसा, बेटी के घर गए थे

    कानपुर में सोमवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एसीएमओ के चाचा की मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, रेलवे फाटक बंद था, लेकिन मृतक साइकिल से फाटक के नीचे से गुजर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। बेटी के ससुराल गए थे
    युवक की पहचान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) आरपी मिश्रा के चाचा रामनरेश मिश्रा (72) की रूप में हुई है। रामनरेश मिश्रा काकादेव थाना क्षेत्र के हितकारी नगर के रहने वाले थे। वह पत्नी बीना मिश्रा और दो बेटियां (निष्ठा मिश्रा, रुचि मिश्रा) के साथ रहते थे। एसीएमओ आरपी मिश्रा ने बताया- चाचा रामनरेश सोमवार को छुट्टी होने के बाद अपनी छोटी बेटी रुचि के ससुराल कल्याणपुर गोवा गार्डन साइकिल से गए थे। करीब 8 बजे वह वहां से काकादेव घर लौट रहे थे। गोवा गार्डन क्रॉसिंग पार करते समय रावतपुर की तरफ से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के पास मिले फोन से परिजनों को हादसे की खबर दी गई। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया- ट्रेन की चपेट में आने से ही मृतक की मौत हुई। फाटक बंद होने के बावजूद वह साइकिल से फाटक पार कर रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • संभल नगर निकायों में 29 सभासद नामित:नगर पालिका परिषद में पांच-पांच सभासद शामिल

    उत्तर प्रदेश शासन ने संभल की नगर निकायों में 29 सभासदों को नामित किया है। इनमें संभल, चंदौसी और बहजोई नगर पालिका परिषद में पांच-पांच सभासद शामिल हैं। जबकि पांच नगर पंचायतों में कुल 14 सभासद नामित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। नगर पालिका परिषद संभल के लिए सुरेश अटल, शान अली, गोपाल शर्मा, शोभित गुप्ता और आलोक भारती को सदस्य नामित किया गया है। चंदौसी नगर पालिका परिषद में संजय बंसल, रिंकू दिवाकर, उमा श्रीवास्तव, विक्की प्रजापति और बाबूलाल सेन को सभासद नामित किया गया है। बहजोई नगर पालिका परिषद के लिए मंजू वाल्मीकि, कपिल गोयल, अमर सिंह, अक्षय शर्मा और नीरज वार्ष्णेय को सदस्य नामित किया गया है। सिरसी नगर पंचायत में वंदना वाल्मीकि, अनिल श्रीमाली और विजय गुप्ता को नामित किया गया है। नरौली नगर पंचायत में कमल दिवाकर, विनोद माली और संजीव राघव को सदस्य बनाया गया है, जबकि गुन्नौर नगर पंचायत में महिपाल सिंह, अंजू वार्ष्णेय और जूलियस जाटव को सभासद नामित किया गया है। बबराला नगर पंचायत के लिए योगेंद्र सिंह, संजीव वर्मा और विवेक गुप्ता को नामित करने का आदेश जारी हुआ है। गवां नगर पंचायत में नीलम वर्मा और धीरेंद्र को सभासद नामित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 से पहले संभल की तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में पुराने कार्यकर्ताओं को नामित सदस्य बनाकर उन्हें साधने का प्रयास किया है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, विभिन्न विभागों में खाली पड़े अन्य पदों पर भी सरकार जल्द ही सदस्यों को नामित करने की तैयारी कर रही है। हालांकि इन नगर निकायों का कार्यकाल अब केवल दो साल ही शेष बचा है।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • 10 रुपए के लेनदेन पर दुकानदार को पीटा, VIDEO:मैनपुरी में पुलिस के सामने भी नहीं रुके हमलावर, दोनों पक्षों को थाने ले गई पुलिस

    मैनपुरी शहर में सिविल लाइन चौकी के पास सोमवार रात 10 रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। एक बिजली की दुकान पर सामान खरीदने आए युवकों और दुकानदार के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही हाथापाई और मारपीट में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जगरूपपुर तबेपुर निवासी कुछ युवक सिविल लाइन चौकी के पास एक बिजली की दुकान पर सामान खरीदने गए थे। सामान लेने के बाद 10 रुपए के भुगतान को लेकर दुकानदार और युवकों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि युवकों ने दुकानदार को दुकान से बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि, युवकों ने पुलिस की मौजूदगी में भी दुकानदार के साथ मारपीट जारी रखी। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दुकानदार दुकान के बाहर सीढ़ियों पर पड़ा है, और पुलिसकर्मी हमलावरों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैसे एक छोटे से लेनदेन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को आगे की कार्रवाई के लिए थाने ले गई।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • इटावा में दो रोडवेज बसों की भिड़ंत:ड्राइवर समेत 6 यात्री घायल, टक्कर लगने से यात्री सीट से नीचे गिरे

    इटावा के कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर बकेवर थाना क्षेत्र में महेवा ओवरब्रिज के पास सोमवार रात दो रोडवेज बसों की टक्कर हो गई। तेज रफ्तार के कारण पीछे से आ रही औरैया डिपो की बस ने आगे चल रही फजलगंज डिपो की बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक समेत छह यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और यात्रियों में चीख पुकार सुनाई देने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। कानपुर की ओर से इटावा आ रही एक रोडवेज बस हाईवे पर आगे चल रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी रोडवेज बस ने अचानक आगे वाली बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में बैठे यात्रियों को तेज धमाके के साथ झटका लगा और कई यात्री अपनी सीटों से गिर पड़े। बस के अंदर कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भागा हादसे के बाद आगे चल रही बस का चालक वाहन को करीब तीन सौ मीटर आगे तक ले गया और सड़क किनारे खड़ा कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। इस दौरान हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस और एनएचएआई की टीम ने संभाला। छह यात्री घायल, दो जिला अस्पताल रेफर हादसे में सचिन पुत्र कौशल किशोर निवासी ग्राम अंतोल मुरादगंज, अंबिका पुत्री रामप्रकाश निवासी कटरा फतेह महमूद खां, देशदीप पुत्र रामगोपाल निवासी महेवा, अमित पुत्र संतोष निवासी ग्राम जिगना धुईया मंगलपुर थाना कानपुर देहात, राजसिंह पुत्र सुघर सिंह निवासी ग्राम फूटाताल चकरनगर और अनिल कुमार पुत्र रामबहादुर निवासी महेरा चुंगी घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक ने बताया कि दो घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • पेट्रोल पंप पर डीजल में पानी मिलने का आरोप:शामली में ट्रक मालिक ने शिकायत की, पंप संचालक ने कहा- हम जांच के लिए तैयार

    शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल में पानी मिलावट का आरोप लगा है। मेरठ के एक ट्रक मालिक ने इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पेट्रोल पंप संचालक ने जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है। यह घटना झिंझाना थाना क्षेत्र के टपराना चौक स्थित नानू लंबरदार पेट्रोल पंप पर हुई। मेरठ निवासी विशाल भारद्वाज का ट्रक देर रात यहां डीजल भरवाने आया था। ट्रक मालिक के मुताबिक, उन्होंने लगभग 29,600 रुपए का डीजल डलवाया था। इसके बाद ट्रक करनाल पहुंचते ही बंद हो गया।
    ट्रक मालिक विशाल भारद्वाज का आरोप है कि कंपनी के इंजीनियर ने जांच में पाया कि डीजल में पानी की मिलावट के कारण ही इंजन खराब हुआ। इसके बाद विशाल भारद्वाज ने जिला पूर्ति अधिकारी अंकुर यादव को शिकायती पत्र सौंपकर संबंधित पेट्रोल पंप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पेट्रोल पंप संचालक बिलाल ने बताया कि उनके पंप से देर रात 29,600 रुपए का डीजल लिया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उस वाहन के अलावा उन्हें किसी अन्य ग्राहक से कोई शिकायत नहीं मिली है, जबकि उस दिन कई अन्य गाड़ियों में भी डीजल भरा गया था। बिलाल ने विश्वास जताया कि विभागीय अधिकारियों की जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी अंकुर यादव ने भी जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • मेरठ जिले की नगर पंचायतों में नामित सभासद घोषित:39 सभासदों की शासन द्वारा जारी की गई लिस्ट, पढ़िए किसको कहां मिली जिम्मेदारी

    मेरठ जिले में सोमवार को शासन द्वारा नगर निगम के 10 मनोनीत पार्षदों की लिस्ट जारी की गई है। इसके साथ ही जिले की 13 नगर पंचायतों के 39 नामित सभासदों के नाम की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। तेरह नगर पंचायतों में शासन द्वारा नामित सभासदों की नियुक्ति कर दी गई है। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार नगर पंचायतों में 39 सभासदों को नामित किया गया है। इनमें एक महिला सभासद भी शामिल हैं। शासन के आदेश के बाद संबंधित नगर पंचायत कार्यालयों में नामित सभासदों की सूची पहुंच गई है। नामित सभासदों के मनोनयन के बाद स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि ये सभी नगर पंचायतों के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे। पढ़िए किसको कौन सी नगर पंचायत में मिला स्थान
    – नगर पंचायत करनावल में गौरव कुमार, गौरव शर्मा और निखिल शर्मा को नामित सभासद बनाया गया है। – नगर पंचायत खिवाई में आशा शर्मा, मोहित चौहान और अजय चौहान को सभासद नामित किया गया है। इनमें आशा शर्मा एकमात्र महिला सभासद हैं। – नगर पंचायत हर्रा में पवन चौहान, राधे श्याम और प्रदीप कुमार को नामित सभासद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। – नगर पंचायत खरखाैदा से रोहित गुप्ता, सुरेंद्र कुमार पांडे, मणिप्रकाश त्यागी – सिवालखास से बृज गोपाल, संजय कुमार, मोहम्मद फरमान – नगर पंचायत हस्तिनापुर से अमित कुमार गोलदार, हरेंद्र सिंह, संजय भड़ाना – नगर पंचायत किठौर से सोहित गोयल, नंदू जीनवाल, मनीष कुमार – नगर पंचायत परीक्षितगढ़ से राजेंद्र गर्ग, सुरेंद्र प्रजापति, कोशिंद्र कुमार – नगर पंचायत फलावदा से विवेक सैनी, नरेंद्र कुमार, अश्वनी बिश्नोई – नगर पंचायत बहसूमा से अमित गोयल, ओमवीर प्रजापति, जयवीर सिंह – नगर पंचायत लावड़ से चंद्रकांत शर्मा, जितेंद्र सैनी, ब्रह्म सिंह कश्यप – नगर पंचायत दौराला से प्रशांत अहलावत, धीरेंद्र भारद्वाज, संजय नामदेव शासन से नामित सभासद चुने गए हैं।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • संभल में महिला से गाली-गलौच पर पथराव:बच्चों के विवाद में दो महिलाएं घायल, पुलिस जांच में जुटी

    संभल में बच्चों के विवाद को लेकर हुए झगड़े में पथराव हो गया। इस घटना में दो महिलाओं सहित कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। यह घटना जनपद संभल के थाना बहजोई क्षेत्र के सुल्तानपुर खुर्द गांव की है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष द्वारा महिला से गाली-गलौज करने के विरोध में यह विवाद बढ़ा, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। गांव निवासी नगमा पत्नी फुरकान ने सोमवार को थाना पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 15 मार्च की शाम करीब 6 बजे पड़ोसी अकबर, असलम, नौशे, शौकत पुत्र यकीन शाह, कासिम पुत्र शौकत, नसीम और सलीम पुत्र अकबर ने उनकी जेठानी को बच्चों के झगड़े में गाली दी। जब इसका विरोध किया गया, तो पथराव शुरू हो गया। पथराव के दौरान एक पक्ष छत से और दूसरा पक्ष नीचे से पत्थर फेंक रहा था। गांव में इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। यह झगड़ा करीब 40 मिनट तक चला, जिसमें लगभग 15 से 20 मिनट तक दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं। थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया- सुल्तानपुर खुर्द गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा और पथराव हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घायलों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • तरुण हत्याकांड को लेकर निकाला मशाल जुलूस:मैनपुरी में तरुण हम शर्मिंदा हैं के नारों से गूंजा शहर, खटीक समाज ने फांसी की मांग की

    दिल्ली के उत्तम नगर में हुए तरुण खटीक हत्याकांड का मामला अब मैनपुरी तक पहुंच गया है। देर रात खटीक समाज के लोगों ने शहर की सड़कों पर मशाल जुलूस निकाला। सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी हाथों में मशाल, बैनर और तख्तियां लेकर उतरे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मशाल जुलूस का नेतृत्व खटीक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खटीक नीरज ने किया। यह जुलूस शहर के प्रमुख बाजारों, तिराहों और चौराहों से होकर गुजरा। प्रदर्शन के दौरान “तरुण हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं”, “जस्टिस फॉर तरुण” और “हत्यारों को फांसी दो” जैसे नारे लगाए गए। जुलूस में शामिल लोगों ने कहा कि तरुण खटीक की हत्या ने पूरे खटीक समाज को झकझोर दिया है। समाज के सदस्य लगातार इस घटना के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
    खटीक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खटीक नीरज ने घटना को गंभीर बताया और समाज में आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब तक हुई कार्रवाई से खटीक समाज संतुष्ट नहीं है। नीरज ने मांग की कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है, उसी तरह दिल्ली में भी तरुण हत्याकांड के आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी बताया कि दो दिन पहले खटीक समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को सौंपा था। इसमें भी मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बावजूद समाज का आक्रोश कम नहीं हुआ है और लोग लगातार आंदोलन के माध्यम से अपनी आवाज उठा रहे हैं। राजेश खटीक ने स्पष्ट किया कि यह मशाल जुलूस केवल विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने का संदेश भी है। उन्होंने कहा कि यदि खटीक समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय होता है, तो पूरा समाज एकजुट होकर उसके साथ खड़ा होगा और न्याय के लिए संघर्ष करेगा।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein

  • लखनऊ में 5855 लोगों की कटी बिजली:गुस्साए लोगों ने जमकर किया हंगामा, बिल जमा होने के बाद भी कनेक्शन नहीं जुड़ा

    लखनऊ में बिजली बिल का बैलेंस माइनस में होने के कारण सोमवार को 5855 स्मार्ट मीटर के कनेक्शन कट गए। इस बीच लोगों में बिल जमा कर दिया। इसके बाद भी घरों की बिजली बहाल नहीं हुई। इससे गुस्साए लोगों ने लेसा के जानकीपुरम, लखनऊ सेंट्रल, अमौसी जोन कार्यालय में हंगामा किया। मौके पर लोगों ने इंजीनियरों को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। वहीं, लेसा अधिकारियों का कहना है कि सर्वर में तकनीकी और आरएमएस सिस्टम अपडेट न होने से बिल जमा होने के बावजूद देर रात तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। अभियान चलाकर विभाग काट रहा बिजली पावर कॉरपोरेशन ने 13 मार्च से स्मार्ट मीटर बकायेदारों के कनेक्शन काटने का अभियान चलाया है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन प्रीपेड मोड में चल रहे उन स्मार्ट मीटरों की आपूर्ति स्वत: बंद हो गई, जिनका बैलेंस शून्य से नीचे था। इसकी चपेट में लखनऊ के 5855 उपभोक्ता आए। इसमें लखनऊ सेंट्रल में 2099, गोमतीनगर 1190, जानकीपुरम 1166 और अमौसी जोन में 1430 उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटे। सबसे अधिक नाराजगी उन उपभोक्ताओं में देखी गई, जिन्होंने कनेक्शन कटते ही तुरंत ऑनलाइन या काउंटर पर भुगतान कर दिया था। जबकि भुगतान के कुछ ही देर में बिजली बहाल होनी चाहिए, लेकिन आरएमएस सिस्टम अपडेट न होने और सर्वर फेलियर के कारण देर रात तक हजारों घर अंधेरे में डूबे रहे। जानकीपुरम, अमौसी, और लखनऊ सेंट्रल जोन में स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस बल को बुलाना पड़ा। बड़ी संख्या में लोग हो गए जमा बर्लिंटन चौराहा स्थित ओल्ड 1912 कार्यालय में 500 से अधिक लोगों की भीड़ जमा हो गई। अधिकारियों के कमरों तक पैर रखने की जगह नहीं बची और कर्मचारियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई। उग्र भीड़ की इंजीनियरों और कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई। वहीं गोमतीनगर जोन कार्यालय में भी देर रात तक लोग बिजली कनेक्शन जुड़वाने के लिए खड़े रहे, लेकिन अधिकारियों ने झूठे आश्वासन के कुछ नहीं किया। इसके अलावा जानकीपुरम जोन के पुरनिया कार्यालय में भी उग्र भीड़ की कर्मचारियों से झड़प हो गई। बवाल बढ़ने पर कई अधिकारी आफिस से चले गये। पेमेंट अपडेट न होने से समस्या जांच में सामने आया कि सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जमा किया गया पैसा पावर कॉरपोरेशन की वेबसाइट पर अपडेट ही नहीं हुआ। कई उपभोक्ताओं के पास पेमेंट सक्सेसफुल होने का मैसेज तो आया, लेकिन लेसा के रिकॉर्ड में वे अब भी बकायेदार ही दिख रहे थे। बवाल बढ़ता देख कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यालय छोड़कर चले गए, जिससे जनता का गुस्सा और भड़क गया। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक तीन दिन में लखनऊ सेंट्रल में 3.35 करोड़, गोमतीनगर 1.75 करोड़, जानकीपुरम 1.70 करोड़ और अमौसी जोन में 1.42 करोड़ रुपये का राजस्व जमा हुआ।

    Source: Dainik Bhaskar via DNI News

    Puri Khabar Yahan Padhein