DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

UPPSC 2026 परीक्षा और ARO टाइपिंग टेस्ट पर सवाल:छात्रों ने आयोग को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा की तारीख बदलने की मांग की

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित UPPSC 2026 परीक्षा और ARO भर्ती प्रक्रिया को लेकर प्रतियोगी छात्रों में असंतोष है। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के बैनर तले अभ्यर्थियों ने आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा तिथि और टाइपिंग टेस्ट से संबंधित महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। छात्रों का कहना है कि आयोग के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, UPPSC 2026 की परीक्षा दिसंबर 2026 में प्रस्तावित है। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि इस परीक्षा को दिसंबर के बजाय जुलाई-अगस्त 2026 तक आयोजित किया जाए। उनका तर्क है कि इससे भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी हो सकेगी और चयन में अनावश्यक देरी नहीं होगी। ज्ञापन में ARO भर्ती प्रक्रिया में टाइपिंग टेस्ट को लेकर आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं। छात्रों के अनुसार, मुख्य परीक्षा के ठीक एक-दो दिन पहले अचानक टाइपिंग टेस्ट की तिथि घोषित कर दी जाती है। इससे अभ्यर्थियों को अभ्यास का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता, जबकि टाइपिंग टेस्ट के लिए नियमित अभ्यास आवश्यक है। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे मुख्य परीक्षा की तैयारी में लगे रहते हैं और टाइपिंग पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते। ऐसे में अचानक टाइपिंग टेस्ट कराने से कई योग्य अभ्यर्थी केवल समय की कमी के कारण चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाते हैं। छात्रों ने इस जल्दबाजी पर सवाल उठाते हुए इसके पीछे के उद्देश्य पर भी संदेह व्यक्त किया है। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के संयोजक पंकज पाण्डेय ने कहा कि आयोग को मानवीय और न्यायसंगत दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उन्होंने ARO टाइपिंग टेस्ट के लिए कम से कम 45 से 50 दिन का समय देने की मांग की, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सकें। छात्रों ने उम्मीद जताई है कि आयोग उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेगा और जल्द ही सकारात्मक निर्णय करेगा, जिससे प्रतियोगी छात्रों का भविष्य सुरक्षित हो सके।


https://ift.tt/YJdBQUh

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *