उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीयत) सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा-2024 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। सहायक कुलसचिव के 39 पदों पर भर्ती के लिए 27-28 अप्रैल 2025 को आयोजित परीक्षा में कुल 1841 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 138 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। सफल अभ्यर्थियों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि क्षैतिज आरक्षण (महिला श्रेणी) के तहत उत्तर प्रदेश के बाहर की महिला अभ्यर्थियों का परीक्षाफल उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष अपील पर उच्च न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। परीक्षा से संबंधित प्राप्तांक और कट-ऑफ अंक अंतिम चयन परिणाम के बाद जारी होंगे। प्रधानाचार्य के चार पदों पर चयनित हुए ये अभ्यर्थी
इसके अलावा, यूपीपीएससी ने आयुष विभाग के तहत राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों व चिकित्सालयों में प्रधानाचार्य के चार पदों पर सीधी भर्ती का चयन परिणाम भी जारी किया। इन पदों पर राकेश कुमार सिंह, सुमन यादव, सुधा सिंह और माखन लाल को चयनित घोषित किया गया। इस भर्ती के लिए 3-4 अप्रैल 2024 को इंटरव्यू में 20 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें से 15 उपस्थित हुए।
https://ift.tt/zAjwI2C
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply