DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

UP के मंत्री बोले- काशी में वोट जिहाद चल रहा:मेरी विधानसभा से 1 लाख नाम कट गए, ये राहुल की कांग्रेस का खेला है

वाराणसी से विधायक और UP सरकार में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने SIR के काम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि काशी में वोट जिहाद चल रहा है। मेरी विधानसभा से एक लाख वोट कम हो गए। ये पूरा खेला राहुल की कांग्रेस पार्टी का है। कई 30 से 40 साल की शादीशुदा महिलाएं पिता के नाम से वोटर बनी हुई हैं। इनके नाम कई बूथों पर दो से तीन बार दर्ज हैं। ऐसा भी नहीं कि एड्रेस और पिता के नाम अलग हो। सब एक हैं। वो भी फाइनल लिस्ट में सेव हैं। यह बड़ी गड़बड़ी है। मंत्री ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोटरों की हेराफेरी की बात रखी। उन्होंने कहा कि इस मामले में डीएम सत्येंद्र कुमार से शिकायत की है। रविंद्र जायसवाल वाराणसी की शहर उत्तरी सीट से विधायक और स्टांप एवं पंजीयन मंत्री हैं। हटाए गए थे 1.10 लाख वोट
रविंद्र जायसवाल ने बताया- एसआईआर शुरू होने पर हमारे यहां 4 लाख 45 हजार मतदाता थे। एसआईआर के प्रथम चरण में हमारे यहां 1 लाख 10 हजार वोट कट गए। 6 जनवरी को जब फाइनल लिस्ट आई। तो हमने उसमें से 90 हजार मतदाताओं की जांच की। हमने 9200 मतदाताओं के नाम उसमें से अलग किए हैं। 9200 मतदाता फाइनल लिस्ट में डमी
हमने जब SIR की फाइनल लिस्ट को जांचा तो उसमें से कई बूथों पर शादीशुदा महिलाओं के ऐसे नाम मिले हैं। जो कई बूथों पर दो और तीन बार हैं। इसमें ऐसा भी नहीं कि एड्रेस और पिता के नाम अलग हों। सब एक हैं और वो फाइनल लिस्ट में सेव हैं। यह बड़ी गड़बड़ी है।
विधायक के 2 बड़े आरोप पढ़िए पहला- मतदान के लिए जिहाद हो रहा
रविंद्र जायसवाल ने बताया – हमने 90 हजार में चेक किया तो नाम लगातार थे। हमने बार-बार चेकिंग की बात कही। चेक करने के बावजूद अगर नाम आ रहे हैं, तो यह गलत है। जब पूछा गया कि क्या यह लापरवाही है। तो इस पर उन्होंने कहा यह लापरवाही नहीं विपक्ष की चाल है। एक तरह का वोट जिहाद है। दूसरा- राहुल की पार्टी का खेला
मंत्री ने बताया – हमारे बीएलओ घर-घर गए तो पता चला, जिस लड़की की उम्र 39 साल है। उसका नाम ससुराल और मायके दोनों जगह पर है। कई लोगों के नाम पांच-पांच बार हैं। हमने ऐसे 9 हजार से ज्यादा वोट पकड़े हैं। इस सवाल पर- एसआईआर के पहले राहुल गांधी इसमें कमियां निकाल रहे थे। अब आप निकाल रहे हैं। मंत्री ने कहा कि ये उन्हीं की पार्टी का खेला है। हम जांच करवा रहे हैं। डीएम से बोले- आप जांच कराएं रविंद्र जायसवाल ने वोटरों की इस गड़बड़ी को लेकर डीएम सत्येंद्र कुमार को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा- यदि 90 हजार में हमने 9200 पकड़ा है, तो आप एक बार रिवाइज करें, ताकि पूरा मामला पकड़ में आ सके। वहीं, डीएम ने बताया – डुप्लीकेट वोटों के लिए लगातार आपत्तियां आती हैं, जिसका निस्तारण कराया जाता है। आज विधायक और जिलाध्यक्ष ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। जो अलग-अलग बूथों पर है। सभी तथ्यों पर जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है। ——————— ये खबर भी पढ़ें…
सुसाइड करने वाली बहनों के पिता ने 2 शादी कीं:साली से अफेयर, बेटियों से कहता था- मोबाइल छोड़ दो गाजियाबाद में 3 बहनों ने मंगलवार की रात सुसाइड कर लिया। पिता चेतन ने पुलिस को कोरियन गेम की लत की कहानी सुनाई। पुलिस ने 1 घंटे पिता के साथ बंद कमरे में बात की। तब सामने आया कि चेतन कुमार शेयर ट्रेडिंग में 2 करोड़ का घाटा झेल चुके हैं। हालात ऐसे हो गए थे कि 3 साल पहले बेटियों की पढ़ाई छुड़वानी पड़ी। पढ़िए पूरी खबर…


https://ift.tt/yDrvKFf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *