DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

UGC के समर्थन में छात्रों का मार्च:कैंपस में जय भीम के नारे लगाए, जल्द से जल्द नियम लागू किया जाए, नहीं तो बड़ा आंदोलन करेंगे

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के विश्वनाथ मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में छात्र इकठ्ठा हुए। इस दौरान पुलिस प्रशासन और विश्वविद्यालय का प्राक्टोरियल बोर्ड पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। SC, ST और OBC वर्ग के छात्रों ने विश्वविद्यालय में समानता और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर समर्थन मार्च निकालने की घोषणा की है, जिससे परिसर में हलचल तेज हो गई है। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी भी की। 400 की संख्या में छात्र मार्च निकाल रहे हैं। 3 किलोमीटर की मार्च के दौरान कैंपस में जय भीम के नारे लगाए। कैंपस में RPF RRF और 5 थानों की फोर्स तैनात है। पर इस दौरान छात्रों ने कहा – कोर्ट से आदेश लेकर जल्द से जल्द नियम लागू किया जाए, नहीं तो बड़ा आंदोलन करेंगे। 2 तस्वीरें देखिए…
अब जानिए छात्रों द्वारा बांटे गये पत्र में क्या लिखा है…
छात्रों द्वारा पत्र भी बांटा गया, जिसमें उच्च शिक्षण संस्थानों में व्याप्त संरचनात्मक जातिगत भेदभाव का गंभीर आरोप लगाया गया है। पत्र में कहा गया है कि दशकों से SC, ST और OBC वर्ग के छात्र, शोधार्थी, शिक्षक और कर्मचारी प्रवेश, मूल्यांकन, शोध, फेलोशिप, हॉस्टल, नियुक्ति और पदोन्नति जैसी प्रक्रियाओं में अपमान, बहिष्करण, माइक्रो-एग्रेसन और मानसिक उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। छात्रों ने Thorat Committee Report (2007) और IIT दिल्ली स्टडी (2019) का हवाला देते हुए कहा कि तथाकथित “मेरिट” और “रिजर्व्ड कैटेगरी” की आड़ में होने वाला सूक्ष्म भेदभाव छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, ड्रॉपआउट और आत्महत्या जैसी घटनाओं से जुड़ा रहा है। SC/ST/OBC एकता मंच, बीएचयू ने इन नियमों का पूर्ण समर्थन करते हुए विश्वविद्यालय से तत्काल EOC और Equity Committee के गठन, वेबसाइट पर जानकारी सार्वजनिक करने, संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित करने और UGC को समय पर पारदर्शी रिपोर्ट भेजने की मांग की है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात कही है।


https://ift.tt/hnzMHTr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *