DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

SIR फार्म री-चेकिंग के नाम पर घर-घर पहुंचे फर्जी लोग:कानपुर में पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और MLA नसीम ने सोशल मीडिया पर अपील का वीडियो जारी किया

सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और सीसामऊ विधानसभा से विधायक नसीम सोलंकी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने सीसामऊ की जनता से अपील की कि कुछ लोग SIR का फार्म चेक करने के नाम पर घरों में पहुंच रहे हैं, इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहें। इस संबंध में चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत भी की गई है।
पढ़िए, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने क्या कहा…
पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार को सीसामऊ क्षेत्र से उन्हें फोन आया था कि कुछ लोग नए नाम जोड़ने के नाम पर खुद को चुनाव आयोग द्वारा भेजा गया बताकर फार्म की री-चेकिंग करने की बात कह रहे हैं। इसके बाद उन्होंने थानेदार को इसकी सूचना दी, क्योंकि 1 जनवरी 2026 तक जो भी फार्म भरे जा चुके हैं, उसको लेकर जिला प्रशासन या चुनाव आयोग की ओर से ऐसी कोई भी ऐसी जानकारी जारी नहीं दी गई है।
हालांकि थानेदार को सूचना देने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर भेजी गई, लेकिन तब तक वे लोग वहां से जा चुके थे। इरफान सोलंकी ने आरोप लगाया कि इसके पीछे कुछ ऐसे लोग हैं, जो वोट काटने का काम कर रहे हैं। नाम सुधार के बाद किसी भी प्रकार की री-चेकिंग का कोई आदेश नहीं आया है।
उन्होंने कहा कि जो भी लोग इस तरह के फार्म लेकर आ रहे हैं, वे पूरी तरह से फर्जी हैं और फर्जी फार्म के जरिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि ऐसे लोग कहीं भी आते हैं तो तुरंत इसकी सूचना उन्हें दें, साथ ही प्रशासन और पुलिस को भी जानकारी दें, ताकि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा सके और उन्हें सजा मिल सके। अपील में उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई भी व्यक्ति आपके घर आये तो उसका वीडियो जरूर बनायें।


https://ift.tt/noYsG9V

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *