DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

SIR को लेकर आजमगढ़ डीएम से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल:सपा जिलाध्यक्ष बोले सड़क पर उतरने को मजबूर न करें सरकार

आजमगढ़ में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विधायक और पदाधिकारियों ने जिले के डीएम रविंद्र कुमार से मिलकर मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया SIR को लेकर गुहार लगाई है। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी आज पूरे देश में तानाशाही करके लोकतंत्र खत्म करने के लिए लगातार नए-नए प्रयोग कर रही है। भाजपा को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। ऐसे में इन्हीं सब मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधियों ने डीएम से मुलाकात कर समस्या के समाधान के बारे में चर्चा की। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव का कहना है की SIR में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। इसके साथ ही भरे भराए फॉर्म 7 दिए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया से नुकसान होने का डर सता रहा है ऐसे में लगातार भाजपा के नेता अधिकारियों पर डरा धमका कर दबाव बना रहे हैं। और धांधली करने का प्रयास कर रहे हैं। आजमगढ़ में सपा के लोग सतर्क हैं आजमगढ़ में भाजपा का यह मंसूबा सफल नहीं होगा। सड़क पर आने को मजबूर न करें सरकार
सपा जिला अध्यक्ष हवलदार यादव का कहना है कि तीन दिन पूर्वी इस मामले को लेकर हम लोग जिले के डीएम रविंद्र कुमार से मिलकर मामले की शिकायत की थी। इसके बाद जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने जिले के सभी एसडीएम से मिलकर इस मामले में बैठक की है। और इस समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया है। सपा जिला अध्यक्ष हवलदार यादव का कहना है कि यदि शासन प्रशासन इस मामले में लापरवाही बरतता है तो इस मामले को लेकर हम लोग चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे और हम लोगों को सरकार सड़क पर उतरने के लिए मजबूर ना करें। वहीं सपा विधायक नफीस अहमद, विधायक अखिलेश यादव, विधायक पूजा सरोज ने भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मामलों को लेकर चर्चा की। समाजवादी पार्टी के इस प्रतिनिधि मंडल में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


https://ift.tt/JELGIvy

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *