जिले में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को शैक्षिक सत्र 2026-27 में निजी विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। जिले के 905 निजी विद्यालयों में कक्षा एक (पूर्व-प्राथमिक) की कुल 6832 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चंद ने बताया कि आरटीई के तहत ऑनलाइन आवेदन तीन चरणों में स्वीकार किए जाएंगे। प्रथम चरण की आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 तक चलेगी। द्वितीय चरण 21 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जबकि तृतीय चरण के अंतर्गत 12 मार्च से 25 मार्च 2026 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। बीएसए के अनुसार जनपद में आरटीई पोर्टल पर पंजीकृत 905 निजी विद्यालयों में कक्षा एक (पूर्व-प्राथमिक) की कुल क्षमता 26,038 सीटों की है। इसके 25 प्रतिशत यानी 6832 सीटों पर आरटीई के तहत बच्चों को प्रवेश दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद ने विस्तृत जानकारी देते हुए। उन्होंने बताया कि सत्र 2025-26 की तुलना में सत्र 2026-27 में पांच गुना अधिक आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य तय किया गया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र बच्चों को निजी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके। प्रशासन की ओर से अभिभावकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर आरटीई पोर्टल पर आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।
https://ift.tt/6TbvHhg
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply