DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

MDA योजनाओं में न्यूनतम 9 मीटर होगी सड़कों की चौड़ाई:मुरादाबाद में अब 18 मीटर चौड़ी रोड पर खुल सकेंगे पेट्रोल पंप

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की 143वीं बोर्ड बैठक शुक्रवार को एमडीए (मुरादाबाद विकास प्राधिकरण) के सभागार में कमिश्नर आन्जनेय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में शहर के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। एमडीए की बोर्ड बैठक में तय हुआ है कि अब पेट्रोल पंप खोलने के लिए संपर्क मार्ग की चौड़ाई 24 मीटर होना जरूरी नहीं है, बल्कि 18 मीटर चौड़ी सड़कों पर भी अब पेट्रोल पंप खोले जा सकेंगे। इसके अलावा बोर्ड बैठक में इस बात पर भी मुहर लगी है कि मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जाने वाली या स्वीकृत की जाने वाली किसी भी योजना में संपर्क मार्ग की न्यूनतम चौड़ाई 9 मीटर रखी जाएगी। अभी तक कई स्थानों पर एमडीए की योजनाओं में सड़कों की चौड़ाई 7.5 मीटर भी है। लेकिन भविष्य में ऐसा नहीं होगा। इसके साथ ही यह भी तय हुआ है कि नजूल और सीलिंग भूमि के गाटा नंबरान पर नजूल और सीलिंग की एनओसी नक्शा पास करने से पहले निर्धारित प्रारूप पर ली जाएगी। इसके अलावा बोर्ड बैठक में विकास शुल्क बढ़ाने पर भी सहमति बनी है। विकास शुल्क को 45 रुपए प्रति वर्ग मीटर की दर से बढ़ा दिया गया है।
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में पास हुए मुख्य प्रस्ताव


https://ift.tt/JglmPA7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *