DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

MDA दैनिक वेतनभोगियों की पगार में डेढ़ गुना बढ़ोत्तरी:प्राधिकरण बोर्ड में प्रस्ताव पास-98 कर्मचारियों को 21000 की जगह अब मिलेंगे 30640 रुपए महीना

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) की 143 वीं बोर्ड बैठक ने प्राधिकरण में काम कर रहे 98 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। प्राधिकरण बोर्ड ने इन कर्मचारियों की पगार बढ़ाकर करीब डेढ़ गुना कर दी है। प्राधिकरण में कार्यरत 98 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को अभी तक 21000 रुपए प्रति माह पगार मिलती थी। एमडीए बोर्ड ने शुक्रवार को इसे बढ़ाकर 30640 रुपए प्रति माह कर दिया है। इन कर्मचारियों को अब न्यूनतम वेतन, महंगाई भत्ता और भवन का किराया भी मिलेगा। ये कर्मचारी भवन का किराया हासिल करने के साथ ही अब प्राधिकरण की ओर से सरकारी भवन पाने के भी हकदार हो गए हैं। इसके अलावा एमडीए बोर्ड ने शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसला भी हुआ है कि प्राधिकरण में आउटसोर्स के माध्यम से काम कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटरों का वेतन भी बढ़ाया जाएगा। अब इनकी सैलरी प्रति माह बढ़ाकर 20 हजार रुपए कर दी गई है।
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन लंबे समय से इस वेतन वृद्धि की मांग कर रहा था। कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष संजय कुमार सत्संगी ने एमडीए बोर्ड के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करके अधिकारियों ने यह संदेश दिया है कि वे वास्तव में कर्मचारी हितों को लेकर संवेदनशील हैं। उन्होंने इसके लिए एमडीए वीसी और दूसरे अधिकारियों को कर्मचारी यूनियन की ओर से धन्यवाद दिया है।
बता दें कि मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में विभिन्न विभागों में फील्ड से लेकर कार्यालय तक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी कार्यरत हैं। इनकी संख्या 98 है। इन कर्मचारियों को नियमित कर्मचारी की तरह न्यूनतम वेतनमान मिलेगा। महंगाई भत्ता और दूसरी कई सुविधाओं का तोहफा भी प्राधिकरण बोर्ड ने इन कर्मचारियों को दिया है।


https://ift.tt/Kb4u0l6

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *