KGMU में ब्लड कैंसर के मरीजों का इलाज होगा। इसके लिए हिमेटोलॉजी विभाग में बोनमैरो ट्रांसप्लांट यूनिट बनाया गया है। 8 बेड की यूनिट मॉडर्न सुविधाओं से लैस है। ट्रांसप्लांट के बाद मरीजों को संक्रमण से बचाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। हवा से आने वाले फंगस और बैक्टीरिया को रोकने के लिए खास फिल्टर लगाए गए हैं। गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इसका शुभारंभ करेंगे। इसके लिए KGMU में समारोह आयोजित हो रहा है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और स्वास्थ्य मंत्री डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह समारोह में पहुंच गए हैं। इन बीमारियों का हो सकेगा इलाज ट्रांसप्लांट यूनिट का निर्माण आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन के CSR फंड से किया गया है। लगभग 2.78 करोड़ रुपए की लागत से यूनिट तैयार की गई है। ब्लड और गांठ कैंसर से पीड़ितों में बोनमैरो ट्रांसप्लांट किया जाएगा। अनुवांशिक बीमारी थैलसीमिया, ए प्लास्टिक एनीमिया से पीड़ितों का भी बोनमैरो ट्रांसप्लांट किया जाएगा। इन योजनाओं से इलाज भी होगा कवर ट्रांसप्लांट के मरीजों का प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज किया जा सकेगा। आयुष्मान और असाध्य योजना से भी मरीजों का प्रत्यारोपण किया जाएगा। हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड के काउंटर से मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं मुहैया कराई जाएंगी।
https://ift.tt/N8HXeYL
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply