DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

IPS आलोक प्रियदर्शी बने वाराणसी के एडिशनल सीपी:अब 42 अपराधियों का कर चुके एनकाउंटर, एडीसीपी काशी IPS सरवणन टी का तबादला

उत्तर प्रदेश के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी में गिने जाने वाले 2011 बैच के IPS अधिकारी आलोक प्रियदर्शी को कमिश्नरेट गाजियाबाद से वाराणसी कमिश्नरेट में तबादला किया गया है। योगी सरकार ने बुधवार रात तबादला लिस्ट जारी की है। इसमें कुल 24 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिनमें 11 जिलों के पुलिस कप्तानों का बदलाव भी शामिल है। इसी क्रम में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में भी अहम परिवर्तन किया गया है। साल 2019 बैच के आईपीएस और वाराणसी के तेज तर्रार अधिकारी डीसीपी क्राइम/एडीसीपी काशी सरवणन टी को उन्नाव में एसपी के पद पर नवीन तैनाती दी गई है। वहीं गाजियाबाद कमिश्नरेट में तैनात आईपीएस आलोक प्रियदर्शी को वाराणसी में एडिशनल सीपी के पद पर नवीन तैनाती दी गयी है। पटना के रहने वाले हैं IPS-SPS आलोक प्रियदर्शी 2011 बैच के आईपीएस आलोक प्रियदर्शी पटना के रहने वाले हैं। जेएनयू में पढ़ाई के दौरान ही साल 1989 में आलोक एक इंग्लिश न्यूज पेपर में जर्नलिस्ट बन गए लेकिन कुछ दिन बाद उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू कर दी। दैनिक भास्कर के एक इंटरवियू में उन्होंने बताया था कि – बस 4 से 5 घंटे तैयारी करके ही UPPSC में 1991 बैच में PPS में चयन हो गया। पहली पोस्टिंग सीओ के तौर पर महराजगंज में हुई थी। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं आलोक IPS आलोक प्रियदर्शी बदायूं कांड में ऑन द स्पॉट फैसला करके चर्चा में आये थे। अभीतक उन्होंने कुल 42 कुख्यात अपराधियों के एनकाउंटर किए हैं और तीन बार यूपी एसटीएफ में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आलोक प्रियदर्शी के नाम का अपराधियों में खौफ है। बदायूं में मार्च 2024 में दो बच्चों की हत्या की गई थी। इस समय यहां आलोक एसएसपी हुआ करते थे। जिसके मुख्य आरोपी का एनकाउंटर किया गया था। आईपीएस सरवणन टी ने फरवरी 2023 में संभाली थी वाराणसी में कमान IPS सरवणन टी साल 2019 के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने फरवरी 2023 में वाराणसी में ज्वाइन किया था। यहां उन्होंने डीसीपी क्राइम और एडीसीपी काशी रहते हुए कई सनसनीखेज मामलों के खुलासे किए। इसके अलावा साइबर क्राइम के कई मामलों का भी पटाक्षेप किया। इसमें बुजुर्ग शिक्षिका से करोड़ों रुपए डिजिटल अरेस्ट कर हड़पने वाले गैंग के लोगों को देश के कोने-कोने से गिरफ्तार किया। जिसमें कई बैंक कर्मियों को भी लखनऊ से गिरफ्तार कर पैसा रिकवर कराया था। दालमंडी ध्वस्तीकरण में दे रहे थे अहम योगदान सरवणन टी ने दालमंडी ध्वस्तीकरण को शुरू कराने में भी अहम् भूमिका निभाई। एडीसीपी काशी के पद पर तैनात सरवणन टी ने पब्लिक, दुकानदारों से बातचीत कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सम्पादित कराया। अक्सर वो दालमंडी में द्रोण स्वयं उड़ाते दिखे। इसके अलावा शहर के बड़े आयोजनों की कमान भी उन्होंने संभाली।


https://ift.tt/fK1h4uG

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *