DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

IIM लखनऊ में मैनफेस्ट-वर्चस्व का आगाज कल से:रैंप वॉक,स्पोर्ट्स-कल्चरल इवेंट्स भी होंगे, SBI एमडी भी होंगे शामिल

IIM लखनऊ की ओर से तीन दिवसीय वार्षिक प्रबंधन, सांस्कृतिक और खेल महोत्सव मैनफेस्ट-वर्चस्व का आयोजन 6 फरवरी से होगा। इस संस्करण में 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता रहेगी। विभिन्न क्षेत्रों में 70 से अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। कुल पुरस्कार राशि 20 लाख रुपये से अधिक होगी। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि मैनफेस्ट-वर्चस्व 2025-26 के तहत बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा क्षेत्र की हस्तियों की ओर से नेतृत्व विषयक व्याख्यानों की शृंखला का आयोजन किया जाएगा। वक्ताओं में भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार तिवारी और इंडसइंड बैंक के प्रबंध निदेशक सुनील मेहता होंगे। इसके साथ ही फैशन, संगीत और नृत्य के आयोजन होंगे। वर्ष 2024 की मिस टीन यूनिवर्स तृष्णा रे फैशन परेड-जश्न में निर्णायक की भूमिका निभाएंगी। समूह पश्चिमी नृत्य प्रतियोगिता इम्पीरियो में प्रस्तुतियों का मूल्यांकन अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोरियोग्राफर निम्बल फंक करेंगे। एकल गायन प्रतियोगिता में भी युवाओं को मौका मिलेगा। स्पोर्ट्स इवेंट्स भी होंगे खेल प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, शतरंज, क्रिकेट और फुटबॉल के मुकाबले होंगे। इनमें भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर, दिल्ली विवि के अध्ययन संकाय, भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ सहित अनेक संस्थानों की सहभागिता होगी। संयुक्त राष्ट्र प्रतिरूप सम्मेलन में समितियों लोकसभा, संयुक्त राष्ट्र महासभा तथा संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का गठन किया जाएगा। ये प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श का अवसर देंगी। संगीत संध्या का आकर्षण होंगे पापोन और बिस्मिल आयोजन का प्रमुख आकर्षण तीन संगीत संध्याएं होंगी। छह फरवरी को बिस्मिल की महफिल में सूफी संगीत गूंजेगा। अगली शाम बॉलीवुड संध्या की अगुवाई करेंगे मशहूर गायक पापोन। महोत्सव का समापन प्रमुख हिप-हॉप कलाकारों में शामिल ‘सीधे मौत’ की प्रस्तुति से होगा।


https://ift.tt/yK47QbY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *