DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

IG अयोध्या प्रवीण कुमार को ADG जोन लखनऊ का पदभार:मिर्जापुर की IPS सोमेन वर्मा बनी IG अयोध्या रेंज

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में अहम फेरबदल करते हुए आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार को एडीजी जोन लखनऊ का पदभार सौंपा है। उनके नई जिम्मेदारी संभालने के साथ ही अयोध्या रेंज में नेतृत्व परिवर्तन हो गया है। वहीं, मिर्जापुर में तैनात आईपीएस अधिकारी सोमेन वर्मा को पदोन्नत करते हुए आईजी अयोध्या रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। सोमेन वर्मा इससे पहले मिर्जापुर में अपनी तैनाती के दौरान कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज को लेकर सख्त और प्रभावी अधिकारी के रूप में पहचानी जाती रही हैं। उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार 2001 बैच के IPS है। 1 जनवरी को एडीजी पद पर पदोन्नत किया गया है। मौजूदा समय में अयोध्या रेंज में एडीजी/आईजी के रूप में तैनात रहे। 26 जून 1972 को जन्मे प्रवीण कुमार मूल रूप से जालौन (उप्र) के निवासी हैं। उनके पिता का नाम शिव कुमार त्रिपाठी है। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका रिकॉर्ड मजबूत रहा है। उन्होंने बी.ई. (ऑनर्स) के साथ-साथ एलएलबी और एलएलएम की डिग्रियां हासिल की हैं। तकनीकी और विधिक दोनों क्षेत्रों की समझ ने उनकी प्रशासनिक क्षमता को और धार दी है। सेवा विवरण की बात करें तो प्रवीण कुमार की भर्ती 6 दिसंबर 2003 को हुई। 1 जनवरी 2005 को उन्हें सीनियर स्केल मिला, जबकि 22 दिसंबर 2005 को उनकी पुष्टि हुई। 13 जनवरी 2015 को डीआईजी, 1 जनवरी 2019 को आईजी और 1 जनवरी 2026 को एडीजी पद पर उनकी पदोन्नति हुई। अयोध्या जिले में उनकी वर्तमान तैनाती पुलिसिंग के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रधानमंत्री सम्मान से हो चुके सम्मानित उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं। 26 जनवरी 2017 को प्रधानमंत्री का सम्मान (PM), 26 जनवरी 2018 को डीजी की सिल्वर कमेंडेशन डिस्क, 15 अगस्त 2018 को सीएमओएस सर्विस पुलिस मेडल, 15 अगस्त 2019 को डीजी की गोल्ड कमेंडेशन डिस्क, 26 जनवरी 2021 को प्लैटिनम कमेंडेशन डिस्क और 15 अगस्त 2024 को उत्कृष्ठ सेवा पदक से उन्हें नवाजा जा चुका है। अयोध्या में कई महत्वपूर्ण किए कार्य आईजी प्रवीण कुमार अधिकारी के साथ एक कवि भी है। उनकी कई रचनाएं लोगों को खुब पसंद है। प्रयागराज महाकुंभ के पलट प्रवाह के दौरान भीड़ प्रबंधन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने इस अनुभव को कविता में व्यक्त किया था, जो चर्चा का विषय बना। इसके अलावा अयोध्या रेंज में कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक सख्ती और संतुलित निर्णयों के लिए पहचाने जाने वाले प्रवीण कुमार से अयोध्या रेंज में प्रभावी पुलिसिंग को और मजबूत किया। कौन है सोमेन बर्मा सोमेन बर्मा 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में मिर्जापुर जनपद में बतौर SSP अपनी सेवाएं दे रहे थे। पश्चिम बंगाल के मूल निवासी सोमेन बर्मा की प्रारंभिक शिक्षा असम में हुई। उन्होंने एनआईटी असम से बीटेक की डिग्री प्राप्त की है। आईपीएस बनने से पहले वह भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) के तहत मिनिस्ट्री ऑफ पावर में कार्यरत रहे। तकनीकी शिक्षा और प्रशासनिक अनुभव के कारण उन्हें पुलिस विभाग में एक कुशल और आधुनिक सोच वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है। लखनऊ में कार्यभार संभालने के बाद सोमेन बर्मा लगभग ढाई वर्ष तक सुलतानपुर में तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त रुख अपनाया। सुलतानपुर में ज्वेलरी शॉप डकैती और मंगेश यादव एनकाउंटर के बाद वे खासा चर्चा में आए थे। इन मामलों में उनकी त्वरित और निर्णायक कार्रवाई ने उन्हें एक सख्त प्रशासक की पहचान दिलाई। जनवरी माह में सुलतानपुर से स्थानांतरण के बाद उन्होंने मिर्जापुर में एसएसपी के रूप में कार्यभार संभाला। मिर्जापुर में भी उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सख्त रणनीति लागू की। अपराधियों के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस नीति के चलते पुलिसिंग में सक्रियता बढ़ी है।


https://ift.tt/WFyhTkw

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *