अखिल भारतीय चाणक्य परिषद और श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट का एक दल आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण कन्याओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भोपाल के लिए सोमवार को रवाना होगा। यह दल अयोध्या के नए घाट पर मां सरयू से जल लेकर संकल्प के साथ मध्य प्रदेश के निकलेगा। यह निर्णय नंदीग्राम भरतकुंड स्थित अखिल भारतीय चाणक्य परिषद, जनपद अयोध्या की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लषणधर त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंडित राम भरत पाण्डेय ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी ने अपने संबोधन में बताया कि आईएएस संतोष वर्मा ने ब्राह्मण कन्याओं के खिलाफ अपशब्द कहकर गंभीर अपराध किया है, जिससे देश भर का ब्राह्मण समाज आक्रोशित है। इसी आक्रोश के चलते विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। तिवारी ने यह भी बताया कि परिषद का 23वां स्थापना दिवस 14 जनवरी 2026 को प्रयाग कुंभ में धूमधाम से मनाया जाएगा। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष पंडित उमाशंकर तिवारी, जिला प्रवक्ता दुर्गा प्रसाद मिश्र एडवोकेट, जिला लेखा परीक्षक कैप्टन हनुमान दत्त मिश्र, डॉ. राम तेज पाण्डेय, शिव बहादुर दुबे, वृषकेतु पाण्डेय, कन्हैया लाल पाण्डेय, दुखहरण शुक्ल, अंशुमान शुक्ल, शेर बहादुर दुबे, देवेंद्र पाण्डेय, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, मुंशी देवी प्रसाद दुबे, विनोद तिवारी, परमानंद पाठक, अंजनी उपाध्याय, शिव यज्ञ तिवारी, अशोक तिवारी, जब प्रकाश पाण्डेय, राजकरण पाण्डेय, अरविंद दास, राज नारायण दुबे उर्फ फौजी दुबे सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
https://ift.tt/dKkofJX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply