DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

IAS संतोष के बयान का ब्रह्मण समाज ने किया विरोध:14 दिसंबर को भोपाल में सीएम आवास का घेराव करेंगे

आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की महिलाओं पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में देशभर के ब्राह्मण संगठन 14 दिसंबर को भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद सहित कई संगठन इस प्रदर्शन की तैयारियों में जुटे हैं। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के पदाधिकारियों द्वारा अयोध्या में भी इस विरोध प्रदर्शन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। संगठन के पदाधिकारी ब्राह्मणों से बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश पहुंचने की अपील कर रहे हैं। आयोजकों ने इस आंदोलन को”सम्मान और स्वाभिमान का आंदोलन” बता रहे है। इस प्रदर्शन का निर्णय 8 दिसंबर को विभिन्न ब्राह्मण संगठनों की एक बैठक में लिया गया था। गहन चर्चा के बाद, सर्वसम्मति से14 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास के बाहर व्यापक प्रदर्शन करने का फैसला किया गया।संगठनों का आरोप है कि कथित टिप्पणी से समाज की महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है।इस आंदोलन में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों से ब्राह्मण संगठन शामिल होंगे। इस बीच, अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति की 14 दिसंबर को राजगीर-नालंदा, बिहार में प्रस्तावित बैठक को स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय मध्य प्रदेश ब्राह्मण रेजीमेंट सर्व ब्राह्मण युवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष पंडित रामनारायण अवस्थी के निवेदन पर लिया गया। उन्होंने सभी संगठनों से महिलाओं के सम्मान से जुड़े इस मुद्दे पर भोपाल के आंदोलन में भाग लेने की अपील की थी। संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से 14 दिसंबर को दोपहर 12बजे भोपाल में उपस्थित रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक विरोध नहीं, बल्कि समाज की गरिमा और मातृ शक्तियों के सम्मान के लिए एक महत्वपूर्ण आंदोलन है।पंडित कृपा निधान तिवारी ने बताया कि अयोध्या में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लोगों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि 13 दिसंबर को सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सरियावां में एकत्र होकर मध्य प्रदेश के भोपाल के लिए रवाना होंगे और धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।


https://ift.tt/s3ogwnM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *