DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

FCFS से आवास विकास परिषद की आय 1000 करोड़ पार:2141 से ज्यादा फ्लैट बुक, रेडी-टू-मूव फ्लैटों की वजह से मांग बढ़ी

यूपी आवास एवं विकास परिषद की पहले आओ–पहले पाओ (FCFS) योजना ने रिकॉर्ड बना दिया है। रेडी-टू-मूव फ्लैटों की बुकिंग से परिषद की आय 1000 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है। अब तक 2141 से अधिक फ्लैट बुक हो चुके हैं। परिषद ने FCFS के तहत ऑनलाइन पंजीकरण 31 अक्टूबर से शुरू किया था। पहले इसकी अंतिम तारीख 31 जनवरी 2026 तय थी। लेकिन जनता की जबरदस्त रुचि को देखते हुए अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है। सात शहरों में मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स इस योजना के तहत लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, कानपुर, आगरा, मुरादाबाद और सहारनपुर में स्थित परिषद की आवासीय योजनाओं के फ्लैट उपलब्ध कराए गए। परिषद की वेबसाइट के जरिए 31 जनवरी तक 2070 से अधिक फ्लैट बुक हुए थे। इसके बाद 3 फरवरी 2026 तक यह संख्या बढ़कर 2141 पहुंच गई। भारी छूट बनी लोगों की पसंद FCFS योजना में दी गई आकर्षक छूट और आसान भुगतान व्यवस्था ने लोगों को खासा आकर्षित किया। 60 दिन में पूरा भुगतान करने पर 15% तक की छूट दी जा रही है। 61 से 90 दिन में भुगतान पर 10% की छूट का प्रावधान है। सामान्य आवेदकों को 50% भुगतान पर फ्लैट का कब्जा मिल रहा है। किश्तों में भुगतान की सुविधा भी दी गई है। सशस्त्र और अर्धसैनिक बलों के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को विशेष राहत दी जा रही है। इन्हें 60 दिन में भुगतान पर 20%, 90 दिन में 15% और 120 दिन में 10% तक की छूट मिल रही है। आवास आयुक्त ने कहा कि परिषद का लक्ष्य आम लोगों को किफायती, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना है। FCFS योजना की सफलता जनता के भरोसे और परिषद की पारदर्शी नीति का नतीजा है।


https://ift.tt/XVkRx7F

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *