सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से यातायात जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान एआरटीओ कार्यालय परिसर से शुरू हुआ। कार्यक्रम में अधिकारियों, रिक्रूट महिला आरक्षियों और कर्मचारियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। इसके बाद जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह अभियान एक माह तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा करना है। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, यातायात पुलिस, रिक्रूट महिला आरक्षी और आम लोग मौजूद रहे। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे में वाहन न चलाने और ट्रैफिक सिग्नल का सम्मान करने जैसे संदेश दिए गए। डीएम और एसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे एक महीने तक जिले भर में चलाया जाएगा। इस दौरान स्कूल-कॉलेजों, चौराहों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि इस अभियान से लोगों में यातायात नियमों को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
https://ift.tt/8XTJBDa
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply