आगरा में एमजी रोड पर सोमवार को जाम ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के बाद हालत और भी खराब हो गए। सेंट जोंस से राजा मंडी की तरफ जाने वाले मार्ग पर आधा किलोमीटर तक वाहनों की लाईन लग गई। यही हाल आगरा कालेज से नालबंद चौराहे तक का भी रहा। नालबंद से सेंट जोंस की तरफ आने वाले मार्ग पर भी वाहन फंसे रहे। एक किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों को एक घंटे तक का समय लग रहा था। ये हाल तब है जब रविवार को DGP राजिव कृष्ण आगरा जनपद की कानून व्यवस्था को लेकर बैठक कर के गए थे और यातायात को लेकर सुधार लाने के निर्देश दिए थे। लेकिन उनके जाते ही यातायात व्यवस्था चरमरा गई। और अगले दिन ही एमजी रोड पर जाम लगा रहा। यही हाल नालबंद से सुभाष पार्क की तरफ जाने वाले मार्ग का भी रहा। रावली मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ से जाम लगा रहा। पुलिस कलेक्ट्रेट तिराहे पर वाहनों को रोककर निकाल रही थी। सिकंदरा मथुरा हाईवे पर भी जाम रहा, भगवान टॉकिज से रामबाग चौराहे तक वाहन फंसे रहे। एंबुलेंस भी जाम में फंसी, सायरन बजता रहा। मेट्रो निर्माण कार्य और बैरिकेडिंग के कारण जाम की स्थिति बनी रही। सुबह से लेकर रात तक जाम के हालात बने रहे । करीब रात 8 बजे के बाद जाम से राहत मिल सकी।
https://ift.tt/SOfcCsi
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply