DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

DDU में मारपीट से छात्र का कान का पर्दा फटा:बोला- तबसे सुनाई नहीं दे रहा, धोखे से बुलाकर मुझे मिलकर मारे, 5 पर FIR दर्ज

गोरखपुर के डीडीयू यूनिवर्सिटी में बुधवार को छात्रों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। मारपीट में बीएएलएलबी के छात्र उत्सव चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र ने बताया कि- कुछ युवकों ने मुझे बुरी तरह पीटा, जिससे मेरे कान से खून निकलने लगा और अब मेरे कान से कम सुनाई दे रहा है। घटना के बाद उत्सव चौधरी ने कैंट थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और पूरी घटना की जानकारी दी। अब जानिए पूरा मामला
उत्सव ने बताया कि- मैं उस समय रेंजर रोवर्स में मौजूद था। तभी मेरे मोबाइल फोन पर विजय चौरसिया का कॉल आया। विजय ने मुझसे कहा कि डिपार्टमेंट में ट्यूटोरियल होने वाला है, जल्दी आ जाओ। यह सुनकर मैं डिपार्टमेंट की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में राजनीतिक विज्ञान विभाग के पास चार युवक खड़े मिले। उनमें से एक युवक ने मुझसे पूछा कि तुम वाइवा देने जा रहा है। मैं ‘हां’ बोलकर और आगे बढ़ गया। थोड़ी दूर जाने के बाद उन्हीं में से दो युवक पीछे से आए और मुझे मारने लगे। मेरे कान से खून बहने लगा
उत्सव ने बताया कि मारपीट के दौरान वह जमीन पर गिर पड़ा। इस हमले में मेरे कान से खून बहने लगा और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने उसे धमकी भी दी कि अगर उसने इस घटना की शिकायत की तो जान से मार देंगे। 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर
पीड़ित की तहरीर के आधार पर कैंट थाना पुलिस ने कुल 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें विजय चौरसिया को नामजद किया गया है, जबकि 4 अन्य के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


https://ift.tt/VDzWxdL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *