छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में गुरुवार से तीन दिवसीय फार्मा फेस्ट ‘Vitanza-2026’ का शुभारंभ हुआ। कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा ने हवा में गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। फेस्ट के पहले दिन स्पोर्ट्स इवेंट्स आयोजित किए गए, जिसमें फार्मेसी विभाग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह फेस्ट 7 फरवरी तक चलेगा। पहले दिन शारीरिक शिक्षा विभाग के सहयोग से क्रिकेट, वॉलीबॉल, रस्साकशी और खो-खो जैसे खेलों का आयोजन किया गया। स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज के विद्यार्थियों ने इनडोर और आउटडोर दोनों तरह के खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। क्रिकेट और रस्साकशी के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
मुख्य अतिथि कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के मानसिक और बौद्धिक विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को जीवन में खेल भावना को अपनाने की सीख दी। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन विभाग की निदेशक डॉ. शशि किरण मिश्रा के निर्देशन और इवेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. अमृता सिंह के संयोजन में किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. निशा शर्मा, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. प्रकाश चंद्र गुप्ता, डॉ. मीनाक्षी गुप्ता सहित विभाग के सभी वरिष्ठ शिक्षक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फेस्ट के दूसरे दिन, शुक्रवार को तकनीकी सत्र और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन सत्रों में छात्र फार्मा सेक्टर से जुड़ी नई बारीकियों और नवाचारों पर मंथन करेंगे।
https://ift.tt/16priXS
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply