छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के स्थापना दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में कैंपस के ‘स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज’ ने एक विशेष ‘एलुमनाई टॉक’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा और वर्तमान में DMSRDE (DRDO) की जॉइंट डायरेक्टर डॉ. स्वाति चोपड़ा शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए केमिस्ट्री डिपार्टमेंट की हेड डॉ. रश्मि दुबे ने बताया कि डॉ. स्वाति चोपड़ा इसी कैंपस की छात्र रही हैं। उन्होंने साल 2007 में यहीं से एप्लाइड केमिस्ट्री में अपनी Ph.D. पूरी की थी। आज वह साइंटिस्ट-F के पद पर तैनात होकर देश की रक्षा सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और डायरेक्टर प्रो. आर.के. द्विवेदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके करियर के प्रति प्रेरित करना था।
क्या हैं हाई परफॉर्मेंस पॉलीमर फाइबर्स? अपने लेक्चर में डॉ. स्वाति चोपड़ा ने “हाई परफॉर्मेंस पॉलीमर फाइबर्स” विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि UHMWPE, PBO और नायलॉन-6,6 जैसे फाइबर्स रक्षा और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैसे क्रांतिकारी बदलाव ला रहे हैं। उन्होंने छात्रों को इनके बनाने की तकनीक (सिंथेसिस) और स्ट्रक्चर के बारे में सरल भाषा में समझाया। डॉ. चोपड़ा ने छात्रों को गर्व के साथ बताया कि DMSRDE किस तरह भारत में उन्नत पॉलीमर फाइबर्स को विकसित कर रहा है। उन्होंने कहा, “वर्तमान में देश में जिन तकनीकों की कमी है, उन्हें हम स्वदेशी स्तर पर तैयार कर रहे हैं। इससे न केवल तकनीकी अंतर कम हो रहा है, बल्कि रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो रही है।”
150 से ज्यादा छात्र हुए शामिल इस टॉक में केमिस्ट्री और स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपने करियर और रिसर्च को लेकर कई सवाल भी पूछे, जिनका डॉ. स्वाति ने बड़ी आत्मीयता से जवाब दिया। आयोजन को सफल बनाने में डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अंजू दीक्षित सहित विभाग के सभी फैकल्टी मेंबर्स का विशेष सहयोग रहा।
https://ift.tt/mHx5tTg
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply