छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के फाउंडेशन वीक के अवसर पर स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज़ की ओर से एक विशेष एलुमनी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “गौरवशाली अतीत और उज्ज्वल भविष्य” विषय पर केंद्रित यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के समृद्ध इतिहास को याद करने और आने वाली पीढ़ी को सफलता के मंत्र देने का एक साझा मंच बना। यह आयोजन कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के संरक्षण और प्रो. आरके द्विवेदी व डॉ. अंजू दीक्षित के मार्गदर्शन में हुआ। विरासत और विकास का अनूठा संगम कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए भौतिकी विभाग की समन्वयक डॉ. शिखा शुक्ला ने फाउंडेशन वीक के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का अतीत केवल ईंट-पत्थरों की कहानी नहीं, बल्कि हजारों सपनों के साकार होने की यात्रा है। गणित विभाग के डॉ. पीएन पाठक ने अपने 35 वर्षों के अनुभवों की पोटली खोलते हुए बताया कि विश्वविद्यालय ने समय के साथ खुद को कैसे आधुनिक बनाया है। उन्होंने वर्तमान नेतृत्व में हुए ढांचागत सुधारों को विकास की नई धुरी बताया। प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों की गौरवगाथा संस्थान की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि दुबे ने बताया कि इस विश्वविद्यालय ने देश को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसी महान विभूतियां दी हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व छात्र आज दुनिया भर के प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जो वर्तमान छात्रों के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। भूगोल विभाग के डॉ. दुर्गेश सिंह ने अपनी ओजस्वी वाणी में विश्वविद्यालय के एक छोटे से भवन से आधुनिक विशाल परिसर में बदलने की विकास यात्रा का सजीव चित्रण किया। अकादमिक स्तर पर संस्थान की पकड़ को स्पष्ट करते हुए डॉ. डीके सिंह ने गणित के क्षेत्र में सीएसजेएमयू के योगदान और यहाँ के विद्वानों की सफलता की चर्चा की। कार्यक्रम में निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी का एक प्रेरणादायक वीडियो संदेश भी दिखाया गया, जिसमें उन्होंने ‘स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज़’ की प्रगति और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान एक लघु वृत्तचित्र के माध्यम से विभिन्न शोध कार्यों और विभागों की आधुनिक सुविधाओं का प्रदर्शन भी किया गया।
https://ift.tt/DzEugT8
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply