DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

CSJMU का 61वां स्थापना दिवस:’The Last Dance’ फिल्म की स्क्रीनिंग के साथ आयोजन हुआ

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) ने शनिवार, 7 फरवरी 2026 को अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे कर 61वें वर्ष में प्रवेश किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती पुरुष छात्रावास द्वारा रानी लक्ष्मीबाई ऑडिटोरियम में एक विशेष फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम के दौरान सिद्धार्थ गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘The Last Dance’ का प्रदर्शन किया गया। शिवम पाल के सह-निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दर्शकों को प्रभावित किया। मुख्य कलाकार अभय प्रताप सिंह और जानवी तिवारी के अभिनय की विशेष रूप से सराहना की गई। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत मुख्य अतिथि और चीफ वार्डन डॉ. सर्वेश मणि त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों की रचनात्मकता की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में कला के प्रति रुचि जगाते हैं। इस मौके पर डॉ. सोनी गुप्ता, डॉ. डी. के. सिंह और डॉ. अंकित त्रिवेदी सहित कई वरिष्ठ शिक्षक और हजारों छात्र उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अजीत डोभाल और प्रशासनिक सेवा में नृपेंद्र मिश्रा जैसे नामों ने विश्वविद्यालय की बौद्धिक क्षमता को वैश्विक मंच पर स्थापित किया है। साहित्य और कला के क्षेत्र में स्व. गणेश शंकर विद्यार्थी, गोपालदास ‘नीरज’, डेविड धवन और अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय के उन पूर्व छात्रों को भी याद किया गया, जिन्होंने दुनिया भर में कानपुर का नाम रोशन किया है। यह संस्थान पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जैसी राजनीतिक शख्सियतों की कर्मभूमि रहा है। खेलों के मैदान में क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और आरपी सिंह जैसे खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का मान बढ़ाया।


https://ift.tt/KpmzFj1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *